Bhadohi: प्रेमिका को दूल्हन बनाकर घर लेकर पहुंचा अधेड़ ससुर, बहू ने पूछा कौन है, फिर जमकर हुआ हंगामा

Bhadoh जनपद में एक 60 वर्षीय व्यक्ति अपने 28 वर्षीय प्रेमिका से मंदिर में शादी कर लिया। शादी के बाद उसकी पत्नी बहू बेटे सभी लोग काफी परेशान हैं।

Middle aged married 28 year old girlfriend in Bhadohi

Bhadohi जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 60 वर्षीय लोकगीत बिरहा गायक अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका के मंदिर में शादी रचा ली है। जबकि लोकगीत गायक की पहली पत्नी भी घर पर है और बच्चों के भी बच्चे हो चुके हैं।

लोकगीत बिरहा गायक द्वारा इस तरीके का कदम उठाए जाने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। अपने से आधी उम्र की युवती को भगा ले जाने और फिर उससे मंदिर में शादी कर लेने की बात पर बहुत कम लोग विश्वास कर रहे हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला भदोही जनपद के गोपीगंज कोतवाली इलाके का है। कोतवाली इलाके के रहने वाले 60 वर्षीय एक व्यक्ति भोजपुरी बिरहा गायक है। भदोही के अलावा वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर सहित अन्य जनपदों में भी उनकी काफी लोकप्रियता है।

बताया जा रहा है कि लोकगीत बिरहा गायक भदोही जनपद के एक गांव की रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता से प्रेम करते थे। विवाहिता की शादी 2008 में हुई थी और उसका पति तमिलनाडु में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

पति के घर पर न रहने के दौरान लोकगीत बिरहा गायक से उसकी मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ने लगा। कुछ दिन पूर्व लोकगीत बिरहा गायक और उसकी प्रेमिका अपने घर से फरार हो गए। प्रेमिका के घर वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

उसके बाद विवाहिता के पति को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पति जब तमिलनाडु से वापस अपने गांव आया तो उसे पता चला कि लोकगीत बिरहा गायक के साथ उसकी पत्नी फरार हो गई है, उसके बाद उसने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से लोकगीत बिरहा गायक और गायब हुई विवाहिता को खोज निकाला। दोनों को लेकर पुलिस जब थाने पर पहुंची तो दोनों एक दूसरे के साथ जीने की कसम खाने लगे। उसके बाद दोनों मंदिर पहुंचे और शादी कर लिया।

शादी की सूचना मिलने के बाद लोकगीत बिरहा गायक और उसके बहू बेटे वहां पहुंचे और उनके द्वारा जमकर हंगामा किया गया। बावजूद इसके लोकगीत बिरहा गायक अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए अड़ गया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+