पत्नी और बड़ी बहू को दूसरे घर भेज छोटी बहू के साथ सो रहा था ससुर, आधी रात में मिली खौफनाक मौत

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक महिला ने अपनी बड़ी बहू के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला को शक था कि पति के छोटू बहू के साथ अवैध संबंध हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ससुर के थे छोटी बहू से अवैध संबंध

ससुर के थे छोटी बहू से अवैध संबंध

मामला कोइरौना थाना के सीता समाहित स्थल के पास एक गांव का है। एसपी राम बदन सिंह ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि दिनेश (बदला हुआ नाम) (55) के चार बेटे हैं। सभी मुंबई में रहते हैं। दिनेश अपनी पत्नी (48), बड़ी और छोटी बहू (25) के साथ भदोही में रहते थे। दिनेश यादव के अपनी छोटी बहू से कथित तौर पर अवैध संबंध थे। इसका विरोध करने पर दिनेश ने पत्नी और बड़ी बहू को घर से कुछ दूरी पर स्थित दूसरे घर में रहने को भेज दिया।

पत्नी और बड़ी बहू ने की हत्या

पत्नी और बड़ी बहू ने की हत्या

एसपी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले बड़ी बहू ने छोटी बहू को मायके भेज दिया। इस पर गुस्साए दिनेश ने बड़ी बहू पर हमला कर एक आंख फोड़ दी। चार दिन पहले दिनेश छोटी बहू को वापस घर ले आया। शनिवार की रात दिनेश अपनी छोटी बहू के साथ कमरे में सोया हुआ था, तभी पत्नी और बड़ी बहू चाकू लेकर पहुंची और गुलाब की गर्दन रेत ​दी। इसकी जानकारी खुद छोटी बहू ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दिनेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया शख्स के छोटी बहू से अवैध संबंध की बात सामने आई है। एसपी राम बदन सिंह ने बताया सभी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या कैसे और किसने की इसकी गहनता से जांच की जा रही है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। चारों बेटों को सूचना दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+