Lok Sabha Chunav: कौन हैं ललितेश पति त्रिपाठी? सपा ने TMC के लिए छोड़ी भदोही सीट, क्या है यहां का समीकरण?
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी सीटों की लिस्ट में 6 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है।
जबकि भदोही लोकसभा की सीट समाजवादी पार्टी द्वारा टीएमसी को दी गई है। इस सीट से टीएमसी द्वारा ललितेश पति त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। ललितेश पति त्रिपाठी के चुनाव लड़ने से लोकसभा की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है।

बात करें भदोही लोकसभा सीट की तो भदोही में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। यही कारण है कि बाहुबली नेता रहे विजय मिश्रा यहां से कई बार चुनाव जीते और विजय मिश्रा को ब्राह्मण अपना नेता मानते हैं।
भदोही में तीन लाख पंद्रह हजार से अधिक ब्राह्मण वोटर हैं। ब्राम्हण नेता विजय मिश्रा के जेल जाने के बाद भदोही लोकसभा के रहने वाले ब्राह्मण वोटरों को एक बड़े ब्राह्मण चेहरे की तलाश थी।
ऐसे में गठबंधन द्वारा ललितेश पति त्रिपाठी कुछ चुनाव मैदान में उतरा गया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ललितेश पति त्रिपाठी यदि ब्राह्मण वोट अपने पक्ष में कर लिए तो भाजपा या अन्य पार्टियों के प्रत्याशी की लड़ाई ललितेश पति त्रिपाठी से ही होगी।
कौन हैं ललितेश पति त्रिपाठी?
ललितेश पति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और रेल मंत्री स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र हैं। साल 2012 में ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस के टिकट पर मड़िहान विधानसभा से चुनाव जीता था।
हालांकि साल 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। उसके बाद 2021 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और टीएमसी में चले गए। ममता बनर्जी ने उन्हें पार्टी के सदस्यता ग्रहण कराई थी।
ललितेश पति त्रिपाठी वाराणसी के औरंगाबाद हाउस में रहते हैं। औरंगाबाद हाउस का भी एक अपना इतिहास रहा है। एक दौर ऐसा था जब पूर्वांचल की नहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ ही दिल्ली तक के नेताओं का जमावड़ा औरंगाबाद हाउस में होता था। यूपी की राजनीति की दिशा औरंगाबाद हाउस से ही तय होती थी। लेकिन समय और हालात के साथ सब कुछ बदलता गया।
फिलहाल भदोही लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ललितेश पति त्रिपाठी को जानने वालों में खुशी का माहौल है। अब देखने वाली बात ये होगी कि भदोही से ललितेश पति त्रिपाठी को मैदान में उतारना समाजवादी पार्टी और गठबंधन के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications