भदोही अग्निकांड: एक-एक सदस्य की मौत से उजड़ रहा परिवार, घटना में अब तक 8 लोगों की मौत

भदोही अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 8 तक पहुंच गई है। गुरुवार को जहां एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई वहीं शुक्रवार को सुबह में 40 वर्षीय एक महिला की भी मौत हो गई

भदोही अग्निकांड में घायल महिलाओं पुरुषों और बच्चों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। इसी बीच गुरुवार को देर शाम जहां एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं शुक्रवार को सुबह में एक महिला की भी मौत हो गई। इस तरह इस घटना में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 5 दर्जन से अधिक लोग अभी भी भदोही के अलावा वाराणसी और प्रयागराज के अस्पतालों में भी भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। गुरुवार को 65 वर्षीय राम मूरत नामक वृद्ध की मौत हुई थी, राम मूरत 65 फ़ीसदी जल गए थे। वहीं शुक्रवार को सुबह में बारी गांव की रहने वाली 40 वर्षीय सीमा देवी की भी मौत हो गई।

Bhadohi aurai news pandal

सास और बेटे की पहली हो चुकी है मौत
इस घटना में सर्वाधिक क्षति बारी गांव को हुई है। बारी गांव में बारी-बारी से 4 लोगों की मौत हुई जिसमें 2 मासूम बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। दर्दनाक बात यह भी है कि बारी गांव के मरने वाले चार लोग एक ही परिवार के थे। इस घटना से जहां बारी गांव के ग्रामीण दुखी हैं वहीं मृतकों का पूरा परिवार सदमे में है। शुक्रवार को मरने वाली सीमा की सास 60 वर्षीय जया देवी और सीमा का 12 वर्ष का बेटा नवीन तथा भतीजा 10 वर्षीय हर्षवर्धन की पहले ही मौत हो चुकी थी। शुक्रवार को मृतका के घर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आए।

बाल एकता समिति के लोगों को तलाश रही पुलिस
पंडाल में आग लगने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए औराई थाने में पुलिस द्वारा बाल एकता समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें समिति के अध्यक्ष प्रदीप उर्फ बच्चा यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्चा के साथ ही 20 अज्ञात लोंगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 304ए, 337, 338, 326 और बिजली चोरी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कि गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+