Sant Kabir Nagar: रात में प्रेमी-प्रेमिका ने की शादी, सुबह एक ही चिता पर जलते मिले दोनों

Sant Kabir Nagar News, संतकबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां पुलिस ने एक ही चिता से प्रेमी-प्रेमिका का शव बरामद किए है। दरअसल, महुली थाना पुलिस को हत्या कर शव जलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही आरोपी अधजले शव को छोड़कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Recommended Video

    Sant Kabir Nagar: रात में प्रेमी-प्रेमिका ने की शादी, सुबह एक ही चिता पर जलते मिले दोनों
    Sant Kabir Nagar News: body found on a same funeral pyre of love couple

    ये मामला संतकबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के बारीडीहा गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, महुली थाना क्षेत्र के बारीडीहा गांव के पास कुआनो नदी घाट पर प्रेमी-प्रेमिका के शवों को एक साथ जलाया जा रहा था। पुलिस के आने की सूचना पाकर परिवारीजन अधजले शव को छोड़कर फरार हो गए। दोनों प्रेमी युगल धनघटा क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर धनघटा और महुली थाने के एसओ और संतकबीर नगर एसपी मौके पर पहुंच गए।

    पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती सजातीय थे। दोनो में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। जिसके बाद दोनों ने शादी किया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों ने जहर खा लिया था। जिसके बाद दोनों के शवों को जलाने के लिए परिजन कुआनो नदीं के किनारे ले गए। यहां एक ही चिता पर दोनों के शवों को परिवार वालों द्वारा जलाया जा रहा था।

    दोनों के शव जलाने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इक्टठा हो गए और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही धनघटा थाने के साथ और महुली एसओ प्रदीप कुमार सिंह और एसआई राम प्रवेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन परिवारवालों को पुलिस के आने की भनक लग गई और वे अधजला शव छोड़कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने चिता पर जल रहे दोनों शव को बाहर निकवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्य कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+