संतकबीरनगर: बाढ़ के पानी मे डूबने से मासूम बच्चियों की मौत, मचा कोहराम
संतकबीरनगर। संतकबीरनगर में धनघटा तहसील क्षेत्र के गायघाट गांव के पास बाढ़ के पानी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। बच्चियां अपनी मां और मामा के साथ पानी भरे रास्ते से होकर ननिहाल जा रही थीं। इसी बीच दोनों बच्चियों का पैर फिसल जाने से वे बाढ़ के गहरे पानी मे समा गई जिससे दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चयों के शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाढ़ के पानी की तेज धारा के चलते डूब गई बच्चियां
दरअसल, बाढ़ के पानी के चलते घनघटा तहसील क्षेत्र के गाय घाट गांव के रहने वाले तीरथ बेलदार का घर डूब गया है। घर में पानी भरने के कारण तीरथ अपनी दोनों मासूम बेटियों को मामा के साथ ननिहाल भेजने के लिए पानी भरे रास्ते से होते हुए मासूम बच्चियों को गुरुवार की शाम जा रहा था। रास्ते में एक पुलिया के पास सड़क टूटने से बाढ़ के पानी का बहाव काफी तेज था। इसी बीच मासूमों का पैर फिसला और वह दोनों बाढ़ के पानी की तेज धारा के चलते डूब गई। मासूमों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से मासमों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पीड़ित परिवार की मदद में जुटा प्रशासन
ग्रामीणों ने दोनों के शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कोहराम मच गया। दोनों मासूमों में से एक की उम्र 7 वर्ष और दूसरी की 9 वर्ष बताई जा रही है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार की मदद में जुटा है। बुधवार को मऊ में घाघरा नदी में नाव पलटने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। नाव सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए थे।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications