Sambhal News: 'बाप की उम्र वाले से शादी कराना चाहते थे, इसलिए भाग आई...', वायरल हुआ मुस्कान का वीडियो
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अधेड़ व्यक्ति से जबरन निकाह कराने से नाराज हुई एक मुस्लिम युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गईं। शादी से भागी मुस्लिम युवती ने अपने प्रेमी से निकाह रचा लिया और अब एक वीडियो जारी कर खुद की जान को खतरा जताया है। मुस्लिम युवती मुस्कान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने परिजनों से जान का खतरा जताया है।
वहीं, दूसरी तरफ मुस्कान के परिजनों ने उसके और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के कोट गर्वी मोहल्ले का है। मुस्कान ने सोशल मीडिया पर खुद की और अपनी पति की जान को खतरा बताते हुए एक वीडियो जारी किया है। तो वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मुस्कान ने बताया कि इस वक्त में अपने घर से भागी हुई हूं...क्योंकि, मेरी मजबूरी थी। अब्बू अफजल ने मेरे घर पर तीन बार रिश्ता भेजा, लेकिन मेरे घर वाले राजी नहीं हुए। मैंने अपने घर वालों को समझाने की कोशिश भी की। लेकिन, मेरे घर वाले अफजल से मेरी शादी कराने के लिए राजी नहीं हुए।
मुस्कान ने बताया कि मेरे घर वाले मेरी बाप के उम्र वाले व्यक्ति से मेरी शादी करना चाहते थे। मुस्कान ने बताया कि मेरी मर्जी के खिलाफ उन्होंने रिश्ता भी तय कर दिया था। शादी कराने के लिए घरवाले मुझे डरा धमकाकर नानी के घर पर ले गए थे। मुस्कान ने अपने परिजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे नानी के घर पर ब्लैक मेल किया।
मेरे साथ मारपीट भी की और प्रेमी अब्बू अफजल से बात करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। वीडियो में मुस्कान ने बताया कि उसके घरवालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, मुस्कान ने कहा कि मेरे घर वाले बोल रहे है कि मैं घर से पैसा और ज्वैलरी लेकर आई हूं तो अपने घर से कुछ लेकर नहीं आई।
मुस्कान ने कहा कि मेरे पिता मजदूरी करते हुए है। मेरे घर पर ना तो इतने पैसे है और ना ही इतने ज्वैलरी है जितने उन्होंने पुलिस को बताए है। मुस्कान ने वीडियो में आगे कहा कि मेरा निकाह हो चुका है अब्बू अफजल के साथ। इसमें अफजल के घरवालों की कोई गलती नहीं है।
मुस्कान ने वीडियो में कहा कि मैं अपनी मर्जी से अब्बू अफजल के साथ आई हूं और मैं अपनी जिंदगी में काफी खुश हूं। मेरे घरवाले जो कुछ बोल रहे है वो झूठ है। मैं अपने घरवालों को कोई नशे की दवाई देकर नहीं आई हूं।












Click it and Unblock the Notifications