एक घंटा 15 मिनट कैंडी क्रश, 17 मिनट फेसबुक और..,यह किसी बच्चे का नही बल्कि एक शिक्षक का स्कूल में है कारनामा
Sambhal News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के संभल से एक हैरान और शिक्षक जैसे सम्मानित पद को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शिक्षक ने स्कूल टाइम में बच्चों को पढ़ाने की जगह दो से ढाई घंटे तक मोबाइल देखने का काम किया। यह सारा खुलासा डीएम के औचक निरीक्षण में हुआ। इसके बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, संभल विकास खंड के शरीफ कंपोजिट विद्यालय पर गुरुवार को जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में सिर्फ 47 छात्र ही थे जबकि कुल संख्या 101 है। यह देख डीएम नाराज हुए।

जब डीएम ने शिक्षक से पूछा क्या कर रहे है? बच्चे क्यों कम है? तो शिक्षक सटीक जवाब नहीं दे पाए। डीएम को शिक्षक पर शक हुआ। इसके डीएम ने पूछा बच्चो को क्या पढ़ा रहे तब भी वह सटीक जवाब नहीं दे पाए। तब डीएम ने उनका मोबाइल देखा। मोबाइल का जब पूरा डाटा चेक किया गया तो सभी के होश उड़ गए। शिक्षक ने एक नही बल्कि ढाई घंटे तक मोबाइल पर गेम, सहित अन्य कार्य किया।
Weather News: दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 5 दिनों तक भारी बारिश, जानें UP का हाल?
यह देख डीएम नाराज हुए और शिक्षक को निलंबित करने के लिए बीएसए को निर्देशित किया। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications