Sambhal News: तीन सगे भाइयों ने लगाई फांसी, दो की मौत, बड़ा भाई पंजाब से लौटा और रास्ते में ही कर ली आत्महत्या

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। संभल जिले में अलग-अलग समय और अलग-अलग स्थानों पर तीन सगे भाइयों ने फांसी लगा ली। जिसमें दो भाइयों की मौत हो गई।

वहीं तीसरे भाई को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतक के परिवार समेत पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलने के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं।

sambhal-news-three-real-brothers-hanged-themselves-two-brothers-are-no-more

तीनों भाइयों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण तीनों भाइयों ने इतना दर्दनाक कदम उठाया है।

यह पूरी घटना संभल जनपद के धनारी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि धनारी क्षेत्र औरंगाबाद निवासी विजय सिंह खेती किसानी करते हैं। विजय सिंह के तीन बेटे थे, जिसमें बड़ा बेटा 25 वर्षीय मुनीश पंजाब में रहकर नौकरी करता था। इसके अलावा 18 वर्षीय पान सिंह और 21 वर्षीय बृजेश घर पर ही रहकर काम करते थे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को किसी बात को लेकर विजय सिंह ने अपने छोटे बेटे पान सिंह को डांट फटकार लगाई थी। पिता की बात से नाराज होकर पान सिंह घर से कुछ दूरी पर गांव में ही एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

पान सिंह द्वारा आत्महत्या की जाने की जानकारी मिलने के बाद घर पर उसके साथ रहने वाला उसका भाई 21 वर्षीय बृजेश भी गुरुवार शाम को आत्महत्या के लिए फांसी के फंदे पर लटक गया लेकिन परिजन पहुंच गए और उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि पंजाब में रह रहा 25 वर्षीय मुनीश घटना से पहले ही पंजाब से अपने घर वापस लौट रहा था। रास्ते में पहुंचने के बाद उसे दोनों भाइयों द्वारा फांसी लगाए जाने की जानकारी मिली।

जानकारी मिलने के बाद मुनीश धनारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा और रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर ही उसने एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और उसके शव को उतारकर घर ले आए।

गुरुवार रात में ही पान सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसके अलावा शुक्रवार सुबह में मुनीष का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीन सगे भाइयों द्वारा फांसी लगाई जाने और दो की मौत की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को जिले में हड़कंप मच गया।

जानकारी होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद, क्षेत्राधिकारी और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। गांव में पहुंचे अधिकारियों द्वारा लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्‍टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है।

वहीं, कुछ लोगों द्वारा यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि बड़ा भाई मुनीश इस घटना से पहले ही पंजाब से गांव के लिए क्यों निकला था? रास्ते में पहुंचने के बाद जब उसे अपने भाई की मौत की खबर मिली तो उसने भी आत्महत्या क्यों कर ली? फिलहाल पुलिस सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+