कल्कि जयंती पर Sambhal में निकाली गई शोभायात्रा, पुलिस-प्रशासन ने मस्जिदों को पर्दों से ढकवाया

Sambhal News: संभल जिले में मंगलवार 22 अगस्त को कल्कि जयंती के अवर पर शोभयात्रा निकाली गई। शोभयात्रा के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो, इसलिए रास्ते में पड़ने वाली कई मस्जिदों को पुलिस-प्रशासन ने पर्दों से ढकवा दिया गया। साथ ही, वहां पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई।

पुलिस-प्रशासन ने इस बबात जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा के दौरान उड़ने वाला रंग-गुलाल मस्जिद की दीवारों पर न गिरे और कोई विवाद पैदा ना हो जाए। इसलिए इस तरह का फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को संभल में कल्कि जयंती के मौके पर गारुणी रथयात्रा निकाली गई।

Sambhal News

रथयात्रा के मार्ग पर मुस्लिम और मिश्रित आबादी में पड़ने वाली मस्जिदों को ढ़कवाया गया, जिससे कि धार्मिक यात्रा के दौरान किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके। क्योंकि, यहां करीब एक दर्जन मस्जिद हैं। इन मस्जिदों की दीवार पर रंग गुलाल के छींटे पड़ने से कोई विवाद न खड़ा हो जाए, इसके लिए प्रशासन ने कदम उठाया है।

आपको बता दें कि, इससे पहले भी संभल पुलिस-प्रशासन ने होली के त्योहार पर भी शहर की डेढ़ दर्जन मस्जिदों को ढकवाया था। खबर के मुताबिक, शोभायात्रा वाले मार्ग पर ढकवाई गई मस्जिदों को लेकर कुछ स्थानीय लोग इसे प्रशासन द्वारा इस एक समुदाय में खौफ पैदा करने और नई परंपरा की शुरूआत करने का आरोप लगा रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ शोभायात्रा बगैर किसी व्यवधान के संपन्न हो, इसलिए अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सहित संभल जिले के करीब एक दर्जन थाने का पुलिस बल तैनात रहे। साथ ही पड़ोसी जिले रामपुर, अमरोहा और मुरादाबाद से भी पुलिसकर्मी बुलाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+