जींस और टी-शर्ट पहनकर न आएं ऑफिस, कमान संभालते ही संभल के डीएम ने सुनाया फरमान

संभल। खबर उत्तर प्रदेश के संभल से जिले से है। यहां जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जिले की कमान संभालने के कुछ ही दिनों बाद एक फरमान जारी किया है। इस फरमान के तहत सरकारी कार्यालयों में आने वाले अधिकारी जींस और टी-शर्ट पहनकर ऑफिस नहीं आ सकेंगे। इतना ही नहीं, उनका मनना है कि इस आदेश से काम पर कर्मचारियों के बीच गंभीरता आएगी। बता दें कि डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Sambhal DM Sanjeev Ranjan ban the government office from wearing jeans and T-shirts

संजीव रंजन पिछले महीने गोरखपुर विकास प्राधिकरण में सीईओ के पद पर तैनात थे। हाल ही में उन्हें संभल के जिलाधिकारी के रूप में तैनाती दी गई थी। संभल जिले की कमान संभालने के बाद उन्होंने एक नया फरमान सुना दिया। इस फरमान के तहत सरकारी कार्यालयों में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारी जींस और टी-शर्ट पहनकर ऑफिस नहीं आ सकेंगे। उन्होंने मंगलवार को होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस पर बोलते हुए कहा, 'केवल मुट्ठीभर लोग ही ऑफिसर के नियम फॉलो करते हैं। ज्यादातर दफ्तर में कैजुअल कपड़ों टी-शर्ट और जींस में आते हैं। यह सरकारी कर्मचारियों की आचार संहिता का उल्लंघन है।'

डीएम ने कहा, 'इसलिए, सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वे जिले में कार्यालय समय के दौरान इस तरह के कैजुअल्स न पहनें। अभी तक कोई विशिष्ट ड्रेस कोड प्रस्तावित नहीं किया गया है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाए कि कर्मचारी अनौपचारिक कपड़े न पहनें।' निर्देशों के अनुसार, डीएम के आदेश का पालन अब जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित अन्य को करना होगा। यह पहली बार नहीं है जब संभल में किसी डीएम द्वारा इस तरह के आदेश जारी किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+