तालिबान के समर्थन में उतरे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, कहा- ये उनकी आजादी की लड़ाई है

संभल, 17 अगस्त: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर सर्खियों में हैं। दरअसल, शफीकुर्रहमान बर्क ने अफगानिस्तान और तालिबान को लेकर बयान दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि सपा सांसद ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को सही करार दिया। बर्क ने अफगानिस्तान में तालिबानी गतिविधियों को आजादी की लड़ाई बताया।

Samajwadi Party MP Shafiqur Rahman Barq supports Taliban says they wants to free their country

'भारत में भी अंग्रेजों से पूरे देश ने लड़ाई लड़ी थी'

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का कहना है कि अफगानिस्तान की आजादी अफगानिस्तान का अपना मामला है। अफगानिस्तान में अमेरिका की हुक्मरानी क्यों? उन्होंने कहा कि तालिबान वहां की ताकत है। अमेरिका रूस के तालिबान ने पैर नहीं जमने दिए। तालिबान की अगुवाई में अफगान आजादी चाहते हैं। भारत में भी अंग्रेजों से पूरे देश ने लड़ाई लड़ी थी। रहा सवाल हिंदुस्तान का तो यहां कोई कब्जा करने अगर आएगा उससे लड़ने को देश मजबूत है।

तालिबान के समर्थन में एक और पार्टी

Recommended Video

    Afghanistan Crisis: Taliban के समर्थन में उतरे SP MP Shafiqur Rahman, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    पीस पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौहान ने भी तालिबान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, 'जब अमेरिका और तालिबान की पीस डील हो रही थी तो भारत का प्रतिनिधि वहां मौजूद था। जब भारत सरकार ने उस पीस डील का विरोध नहीं किया तो हम क्यों अपने पड़ोसी देश में बनने वाली सरकार से दुश्मनी लें।' बता दें,अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबानी हुकूमत का कब्जा हो गया है। आज तालिबान की तरफ से नई सरकार को लेकर घोषणा की जा सकती है। माना जा रहा है कि मुल्ला बरादर को नया राष्ट्रपति बनाया जाएगा।

    बता दें, भारत सरकार ने अफगानिस्तान में मौजूद भारतीयोंं को निकालने के लिए मेगा रेस्क्यू ऑपरेशंस शुरू किए हैं। काबुल समेत अफगानिस्तान के अन्य शहरों में मौजूद भारतीय लोगों को मदद पहुंचाने के लिए सरकार ने वायुसेना को ऑपरेशन में लगा दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+