'लड़कियों को कंट्रोल में रखने के लिए हिजाब जरूरी...,' बोले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क

संभल, 07 अप्रैल: संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने लड़कियों के लिए हिजाब को वाजिब ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब बच्चियां बड़ी होने लगती हैं तो उन्हें कंट्रोल में करने के लिए हिजाब जरूरी है। बर्क ने आगे कहा कि हिजाब पहनने से बच्चियां काबू में रहती हैं। सपा सांसद ने कहा कि हमारी संस्‍कृति पर यूरोपियन संस्‍कृति भारी पड़ती जा रही है, लेकिन हमारे धर्म में इतना खुलापन हराम है।

Hijab is necessary to keep girls under control said SP MP Shafiqur Rahman Burke

शफीकुर्रहमान बर्क ने अजान और रामायण की भी तुलना कर डाली। उन्‍होंने अजान विवाद पर कहा कि अजान 3-4 मिनट में खत्म हो जाता है, इससे किसी का क्या बिगड़ रहा है। जबकि अखंड रामायण 24 घंटे चलती है, उससे किसी को कोई दिक्कत नहीं है। बर्क ने कहा कि अजान को लेकर विवाद खड़ा करना देश में नफरत फैलाने की साजिश है। अगर अजान से प्रदूषण फैल रहा है तो अखंड पाठ पर कोई कुछ नहीं बोलता है।

बता दें, सपा सांसद बर्क अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह पहले भी इस तरह के बयान दे चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने कुशीनगर में बाबर की हत्या को भी जायज ठहराया था। बाबर भाजपा समर्थक था, बीजेपी की जीत का जश्न मनाने को लेकर उसकी हत्या कर दी गई थी। सपा सांसद बर्क ने कहा था कि वह (बाबर) जो कर रहा था वो गलत था। उन्होंने कहा था कि बाबर ने भाजपा के जीत का जश्न मनाकर गलत किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+