संभल: कलयुगी पिता ने बेटी से की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर गोली मारकर की हत्या
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बाप-बेटी के रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। दुष्कर्म में विफल होने और बदनामी के डर से उसने अपनी बेटी को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस की मानें तो आरोपी पिता शराब पीने का आदी है। शराब पीने को लेकर घर में आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। अपने पिता की हरकतों को देखकर बड़ा बेटा परिवार छोड़कर दिल्ली चला गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता अपनी बेटी पर बुरी नियत रखता था। शुक्रवार देर रात उसने अपनी बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।
जिसके बाद आरोपी ने बेटी को गोली मार दी। गोली लगने से 18 वर्षीय लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी बेटी के हाथों से ही घर से तमंचा निकलवाया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications