संभल: दिव्यांग को डंडे से पीटने वाले भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीजीपी ने लगाई लताड़

Sambhal News, (संभल)। यूपी के संभल जिले में एक दिव्यांग द्वारा भाजपा का विरोध किए जाने पर एक भाजपा नेता ने दिव्यांग को डंडे से पीटा था। वोट देंगे अखिलेश को कहने वाले दिव्यांग को भाजपा नेता ने डंडों से पीटा। इस मामले की जानकारी जब पुलिस विभाग को लगी तो वहां से जवाब आया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को डीजीपी की लताड़ के बाद संभल पुलिस एक्शन में आ गई है। आनन-फानन में पुलिस ने दिव्यांग की तहरीर पर भाजपा नेता मोहम्मद मियां के खिलाफ जानलेवा हमला करने व एससी-एसटी एक्ट अधिनियिम के तहत रिपोर्ट दर्ज की।

संभल: दिव्यांग को डंडे से पीटने वाले भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीजीपी ने लगाई लताड़

चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुन्नी निवासी मनोज दिव्यांग है। वह संभल में जूते-चप्पल बेचकर परिवार चलाता है। सोमवार की दोपहर वह नशे में धुत्त होकर एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचा। मोदी और योगी के खिलाफ अपना गुस्सा निकालते हुए वह गाली-गलौच करने लगा। यह सब देख और सुनकर वहां खड़े भाजपा नेता मोहम्मद मियां का पारा चढ़ गया। उन्होंने दिव्यांग को डंडे से पीटना शुरू कर दिया और धक्का देकर उसे भगाया।

दिव्यांग का यह भी कहना था कि वोट अखिलेश या मायावती को देना है, भाजपा को नहीं। मंगलवार की देर रात्रि अधिकारियों के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में धारा 307, 323, 504 व एससी-एसटी एक्ट अधिनियम के तहत भाजपा नेता मोहम्मद मियां निवासी शाहपुर सिरपुडा थाना असमोली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+