UP News: इशकजादे बाइक छोड़कर भागे, लड़की को देख कर रहे थे स्टंट, मेडिकल स्टोर में जा घुसी बाइक
UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में लड़की को देखकर बाइक से स्टंट करना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। तीनों युवक स्टंट करते समय बाइक लेकर मेडिकल स्टोर में घुस गए। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक अपनी कुर्सी से करीब 5 फीट दूर जा गिरा।
घटना के बाद आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचे तब तक स्टंट करने वाले तीनों इशकजादे अपनी बाइक को छोड़कर पैदल ही फरार हो गए। घटना 26 जनवरी की बताई जा रही है जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

यह पूरा मामला सहारनपुर जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र के हकीकत नगर चौक इलाके की है। बताया जा रहा है की हकीकत नगर चौक में राहुल नामक एक युवक का मेडिकल स्टोर है। 26 जनवरी की रात में वह अपने मेडिकल स्टोर के काउंटर पर बैठा था।
राहुल का आरोप है कि इस दौरान तीन युवक सड़क से गुजर रही है एक लड़की को देखते हुए बाइक से स्टंट करते हुए काफी रफ्तार में आगे बढ़े। जब तक वह समझ पाता तब तक बाइक उसके पास पहुंच गई और लोगों ने उसे धक्का मार दिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि काउंटर के सामने लगा सीसाा टूट गया और काउंटर के समीप कुर्सी पर बैठा राहुल करीब 5 फीट दूर जाकर गिरा। यह पूरी घटना दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वहीं घटना के बाद बाइक चालक तीनों युवक बाइक छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गए। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं था। ऐसे में उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। दुकानदार का कहना है कि अभी तक कोई बाइक लेने नहीं आया है। मामले में पुलिस सभी शिकायत की गई है, चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस वाहन स्वामी का पता करने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications