Alex Bueno Death: डोमिनिकन म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका, सिंगर एलेक्स ब्यूनो की हुई मौत, कैसे गई जान?

Alex Bueno Death: डोमिनिकन संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी सुरीली आवाज और यादगार गीतों से लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर एलेक्स ब्यूनो का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने की खबर ने न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री को बल्कि दुनिया भर में मौजूद उनके प्रशंसकों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके परिवार और टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद समाचार की पुष्टि की है।

न्यूयॉर्क में ली अंतिम सांस, सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी
एलेक्स ब्यूनो के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए बयान के अनुसार उन्होंने गत 18 जून 2026 (गुरुवार) की सुबह न्यूयॉर्क शहर में अंतिम सांस ली। पोस्ट में बताया गया है कि उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री ने अपना एक अनमोल सितारा खो दिया है। साथ ही परिवार ने इस कठिन समय में फैंस द्वारा दिए जा रहे प्यार, समर्थन और संवेदनाओं के लिए आभार भी व्यक्त किया है।

Alex Bueno Death

सिंगर एलेक्स ब्यूनो को श्रद्धांजलि दे रहे हैं फैंस

सिंगर एलेक्स ब्यूनो की मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। फैंस और संगीत जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी विरासत को याद किया है।

Daveigh Chase Death: सुपरहिट हॉरर फिल्म The Ring की एक्ट्रेस डेवी चेज की हुई मौत, 35 की उम्र में कैसे गई जान?
Daveigh Chase Death: सुपरहिट हॉरर फिल्म The Ring की एक्ट्रेस डेवी चेज की हुई मौत, 35 की उम्र में कैसे गई जान?

लंबे समय से कैंसर लड़ रहे थे एलेक्स ब्यूनो

-जानकारी के अनुसार एलेक्स ब्यूनो पिछले काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे थे। बेहतर इलाज के लिए वह सितंबर 2025 में अमेरिका गए थे, जहां उनका लगातार ट्रीटमेंच चल रहा था। बीमारी के बावजूद वह हिम्मत के साथ संघर्ष कर रहे थे और उनके प्रशंसक उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे थे।

-हालांकि इलाज के दौरान कुछ समय तक एलेक्स ब्यूनो स्थिति स्थिर बताई गई थी लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी थी। इसके बाद डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।

ब्रेन ट्यूमर के इलाज के बाद भी नहीं संभली तबीयत

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलेक्स ब्यूनो को एक छोटा ब्रेन ट्यूमर पाया गया था। इसके ट्रीटमेंट के लिए उन्होंने अमेरिका में सर्जरी करवाई थी। शुरुआती जानकारी में बताया गया था कि ऑपरेशन सफल रहा और उनकी रिकवरी भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही थी।

-सिंगर एलेक्स ब्यूनो की टीम ने निधन से एक दिन पहले यानी 17 जून 2026 को एक पोस्ट जारी कर स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी थी। उस वक्त बताया गया था कि सर्जरी सफल रही थी लेकिन पिछले तीन सप्ताह के दौरान उनकी सेहत में अचानक गिरावट आई थी जिससे स्थिति गंभीर होती चली गई।

म्यूजिक लवर्स के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे एलेक्स ब्यूनो

-एलेक्स ब्यूनो ने अपने लंबे संगीत करियर में कई ऐसे गाने दिए हैं जिन्होंने उन्हें डोमिनिकन संगीत का एक बड़ा नाम बना दिया। उनकी आवाज और गायकी की शैली ने उन्हें लाखों प्रशंसकों के बीच खास पहचान दिलाई। यही वजह है कि उनके निधन की खबर ने दुनिया भर के संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया है।

-भले ही एलेक्स ब्यूनो आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज, उनके गाने और म्यूजिक के प्रति उनका योगदान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। संगीत जगत में उनके द्वारा छोड़ी गई विरासत को आने वाले सालों तक याद किया जाएगा।

-डोमिनिकन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एलेक्स ब्यूनो का निधन एक अपूरणीय क्षति है। लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद उनका यूं दुनिया को अलविदा कहना उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए बेहद दुखद है। संगीत की दुनिया में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनके गाने आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+