यूपी एटीएस ने सहारनपुर से पकड़े दो बांग्लादेशी घुसपैठिए, पिछले 28 साल से रह रहे थे

सहारनपुर। खबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से है। यहां यूपी एटीएस की लखनऊ टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। दरअसल, यूपी एटीएस ने मुखबिर की सटीक सूचना के बाद सहारनपुर जिले से दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा है। पकड़े गए दोनों घुसपैठी आपस में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं और पिछले 28 साल से गंगोह के स्लॉटर हाउस में मीट पैकेजिंग का काम कर रहे थे। ये छापेमारी यूपी एटीएस की लखनऊ टीम ने शुक्रवार को मंडी थाना इलाके के नदीम कॉलोनी में की।

Two Bangladeshi arrested in an operation of UP ATS in Saharanpur

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूपी एटीएस की लखनऊ टीम को मुखबिर से सटीक इनपुट मिला था कि तनवीर नाम का एक बांग्लादेशी भारत के फर्जी पहचान पत्र हासिल कर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपने साथियों के साथ रह रहा है और वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। साथ ही, वो जल्द भारत से बांग्लादेश भागने की फिराक में है। इस इनपुट के आधार पर यूपी एटीएस ने सहारनपुर में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। यूपी एटीएस की टीम ने तनवीर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद एटीएस ने उसके पिता मोहम्मद उस्मानी को भी गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि दोनों मूल रूप से बांग्लादेश के कोक्स बाजार के रहने वाले हैं। एटीएस ने मोहम्मद उस्मानी के पास से भारत का वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और आधार का्र्ड बरामद हुआ। साथ ही बांग्लादेश का नेशनल कार्ड भी मिला। जबकि तनवीर के पास से भारत का आधार कार्ड और कुछ बांग्लादेशी मोबाइल कंपनियों के सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं। इन दोनों पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल पकड़े गए दोनों बाप बेटे को लेकर एटीएस टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+