सहारनपुर: नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए बने लुटेरे, पुलिस की गिरफ्त में 5 युवकों का गिरोह

सहारनपुर। नशे की लत ऐसी पड़ी कि पैसों की कमी को पूरा करने के लिए सहारनपुर में पांच युवक अपराध की राह पर निकल पड़े। इन युवकों ने अपनी लत और महंगे शौक पूरा करने के लिए राह चलती महिलाओं और लोगों से मोबाइल लूटने को आसान हथियार बनाया, लेकिन अंतत: पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

Mobile robbers, expensive hobbies, police caught Robbers, saharanpur, uttar pradesh police, uttar pradesh, crime, नशा की लत, शौक, लुटेरे

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों शहर में विभिन्न स्थानों पर मोबाइल लूट की कई वारदातों को बदमाशों ने अंजाम दिया था। इसके खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह और अभिसूचना विंग प्रभारी जर्रार हुसैन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में कारगिल गेट के निकट से इन पांच बदमाशों को पकड़ा। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। बदमाशों के पास से लूट के 20 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक, स्कूटी, 3 चाकू और खुकरी भी बरामद हुई।

शहर के अलग-अलग स्थानों पर वारदात को अंजाम देते थे
पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 1 दिसंबर को कोतवाली मंडी क्षेत्र में मंडी समिति गेट के पास एक व्यक्ति से मोबाइल छीना था और 2 दिन पहले ही नगर कोतवाली के गढीमलूक की पुलिया से भी एक मोबाइल छीना था। इसके अलावा कईं अन्य वारदातों को भी शहर के अलग-अलग स्थानों पर अंजाम दे रखा है। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों को जेल भेजा गया है। बदमाशों ने पुलिस को जानकारी दी कि वह नशा और अपने अन्य शौक को पूरा करने के लिए ही मोबाइल लूट को अंजाम देते हैं। इनके अपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 Mobile robbers, expensive hobbies, police caught Robbers, saharanpur, uttar pradesh police, uttar pradesh, crime, नशा की लत, शौक, लुटेरे

बाइक पर आगे-पीछे फर्जी नंबर प्लेट लगाए रखते थे
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह पुलिस से बचने और धोखा देने के लिए घटना में प्रयुक्त बाइक और स्कूटी पर आगे पीछे फर्जी नंबर प्लेट लगाता। ताकि यदि नंबर नोट हो जाए तो भी वह पकड़े न जा सकें। मालूम हो कि ऐसे बदमाशों का निशाना राह चलते पैदल लोग और साइकिल सवार ही ज्यादा बनते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाश बाइक और स्कूटी पर घूमकर साफ्ट टारगेट तलाशते हैं और जो व्यक्ति पैदल या साइकिल पर फोन पर बात करते हुए जाता नजर आता है, उसे यह गिरोह अपना निशाना बना लेते हैं। पैदल और साइकिल पर होने के कारण वह वाहन सवार बदमाशों का पीछा भी नहीं कर पाता और यह घटना को अंजाम दे साफ निकल जाते हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी
1- सिकंदर पुत्र लियाकत निवासी मोहल्ला हबीबगढ थाना कुतुबशेर।
2- हसीन पुत्र शाहनूर निवासी उपरोक्त।
3- सलमान पुत्र तहसील निवासी मोहल्ला चौकी सराय गली हलवाई जान, हाल पता मोहल्ला शमादार नगर कोतवाली।
4- आबाद पुत्र मुनव्वर निवासी चांद कॉलोनी गली नंबर 4 थाना कुतुबशेर।
5- फरमान पुत्र मुनव्वर निवासी, उपरोक्त।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+