'भाई' ने किया 17 साल की बहन से रेप, किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामा के लड़के ने घर में घुसकर किशोरी से रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना से आहत किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ शव
मामला सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार को सैनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर 17 वर्षीय एक लड़की का शव बरामद हुआ। पुलिस की सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की बीती रात घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके मामा के लड़के ने घर में घुसकर उससे रेप किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस कर रही जांच
परिजन घर पहुंचे तो लड़की आपतीबी सुनाकर घर से चली गई। परिजन रातभर उसे तलाशते रहे। सुबह पुलिस को उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि परिजनों ने मामा के लड़के पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ह आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications