UP News: मंडप में पति की हो रही थी दूसरी शादी, उसी दौरान पहुंची पहली पत्नी तो मच गया हंगामा
UP Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पहली पत्नी का मामला कोर्ट में चलने के बावजूद पति दूसरी शादी करने पहुंच गया, इस दौरान पहली पत्नी ने शादी में हंगामा खड़ा कर दिया।
UP Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में पहली पत्नी से कोर्ट में मुकदमा चलने के दौरान एक युवक दूसरी शादी करने बारात लेकर एक युवती के घर पहुंच गया। पहली पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई तो वह पुलिस लेकर पहुंच गई और शादी बीच में रोक दी गई।
शादी के मंडप में पुलिस के पहुंचने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग भी हैरान रह गए लेकिन जब उन्हें पूरा मामला पता चला तो वे लोग भी दूल्हे के खिलाफ हो गए। जहां पहली पत्नी द्वारा अपने पति के खिलाफ शिकायत की गई, वहीं दुल्हन पक्ष के लोग भी दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया।

दुल्हन के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया कि युवक की शादी पहले से हो चुकी है इसके बारे में युवक के घरवालों द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई थी। दुल्हन के घरवालों द्वारा यह भी कहा गया कि शादी के लिए पूरी तैयारियां की गई और इतने रुपए खर्च किए गए लेकिन दूल्हे और उसके परिजनों के चलते सब नुकसान हो गया।
ये भी पढ़ें:- UP: 'कमरे में आ जाओ, पति काम पर गया', प्रेमी को घर बुलाकर रोमांस कर रही थी पत्नी, पहुंच गया पति
मामला थाने पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में देर तक पंचायत चलती रही। पहली पत्नी और उसके परिजन भी थाने पर मौजूद रहे। संभ्रांत लोगों द्वारा इस मामले में सुलह समझौता कराए जाने का प्रयास किया जाता रहा लेकिन देर तक कोई परिणाम नहीं निकला था और अगले दिन इस मामले का हल निकालने की बात कही गई। वहीं पुलिस द्वारा कहा गया कि मामले में अभी किसी पक्ष द्वारा शिकायत नहीं किया गया है शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह पूरा मामला सहारनपुर जनपद के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी मुजफ्फरनगर के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल गई। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दुल्हन अपने घर चली आई और मामला न्यायालय में चल रहा है।
ये भी पढे़ं:- UP: पढ़ाने के बहाने कोचिंग बुलाकर 12वीं की छात्रा से गंदा काम कर रहे थे दो शिक्षक, वीडियो हुआ वायरल, सस्पेंड
अभी कोर्ट से इस मामले में कोई फैसला नहीं आया है लेकिन इसी बीच युवक के परिजनों ने युवक की शादी दूसरी युवती के साथ तय कर दी। बताया जा रहा है कि रविवार को धूमधाम से बारात दूसरी युवती के घर पहुंची। बारात पहुंचने के बाद शादी की रस्म प्रारंभ हुई इसी दौरान पहली पत्नी पुलिस लेकर पहुंच गई।
पुलिस को लेकर पहुंचने के बाद पहली पत्नी द्वारा जब पति की सच्चाई बताई गई तो दुल्हन बनी युवती और उसके परिवार वालों के होश उड़ गए। बारात में काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति देखने को मिली और दुल्हन के घरवाले दोरा और उसके परिजनों के प्रति काफी नाराज दिखाई दिए।
उसके बाद दुल्हन के परिजनों तथा दूल्हा व दूल्हा के परिजनों तथा पहली पत्नी को लेकर पुलिस थाने पर पहुंची। थाने पर इस मामले में सुलह समझौता कराने के लिए दोनों पक्षों के लोग रविवार शाम काल तक डटे रहे। फिलहाल रविवार शाम का तक इस मामले का हल नहीं निकला था।
ये भी पढे़ं:- UP News: ऑटो ड्राइवर के इश्क में पागल हुई तीन बच्चों की मां, बोली- 'मेरे पति को मार दो, फिर साथ रहेंगे'












Click it and Unblock the Notifications