सहारनपुर में कई जगह EVM खराब होने की शिकायत, 100 ईवीएम बदली गईं
Saharanpur News, सहारनपुर। 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 11 अप्रैल यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश की सभी आठ लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। वहीं, सहारनपुर से बड़ी खबर आ रही है। सहारनपुर में अभी तक 100 से ज्यादा ईवीएम मशीने बदले जाने की खबरें मिल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो जहां से भी मशीन खराब होने की सूचना आ रही है वहां तत्काल ईवीएम मशीनों को बदला गया है।

सहारनपुर में गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई हो गई। लेकिन जगह-जगह से ईवीएम मशीने खराब होने की खबर आने लगी। आपको बता दें कि एसएएम बूथ नंबर 87 खराब है। बूथ संख्या 123, 216, 158 की ईवीएम मशीन खराब है। वहीं, दर्जनों मतदाताओं के लिस्ट से नाम गायब होने की खबरें मिल रही है। साथ विद्या पीठ कॉलेज में 3 ईवीएम मशीन खराब खलासी लाइन टैगोर विद्या पीठ में ईवीएम खबरा मिली है।
वहीं, ऐसी जानकारी मिल रही है कि सहारनपुर में करीब 100 ईवीएम मशीने बदली गई है। प्रशासनिक अधिकारी की मानें तो जहा से भी ईवीएम मशीनें खराब होने की सूचना मिल रही है वहां तत्काल उन्हें बदला जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी सभी बूथों पर नजर बनाये हुए है। आपको बता दें कि 9 बजे तक हुई वोटिंग का आंकड़ा चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। 9 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान गाजियाबाद तो सबसे कम वोटिंग सहारनपुर में हुई है। 9 बजे तक गाजियाबाद में 12 प्रतिशत तो सहारनपुर में 8 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा कैराना में 10, मुजफ्फरनगर में 10, मेरठ में 10, बिजनौर में 11, बागपात में 11 औऱ गौतमबुद्धनगर में 10 प्रतिशत मतदान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications