घर में पति-पत्नी की लाश के साथ मिला सुसाइड नोट, 11 दिन पहले ही हुआ था कपल को बेटा

सहारनपुर, 18 सितंबर: खबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से है, यहां बेटे के जन्म की खुशिया महज 11 दिन बाद ही मातम में बदल गई। जी हां.. देवबंद कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर सरावगी गांव निवासी दलीप कुमार (26) ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी प्रतिभा (22) को पहले जहर देकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें, दोनों की शादी महज डेढ़ साल पहले हुई थी और 11 दिन पहले ही घर में बेटे का जन्म हुआ। इससे दलीप के घर में खुशी छायी हुई थी।

Saharanpur: couple found dead inside home, 11 days old son left without parents

ग्रामीणों की मानें तो कमरे से बच्चे के रोने की आवाज आने पर उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो दलीप फांसी पर लटका हुआ था और बेड पर प्रतिभा का शव पड़ा था। कमरे के अंदर का मंजर देखकर हर कोई हैरान हो गया। वहीं, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस और सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि प्रतिभा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा। हालांकि, कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है।

दलीप उत्तराखंड की एक कंपनी में बतौर सुरक्षा गार्ड नौकरी करता था। परिवार में बेटे का जन्म होने पर ही वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। सुसाइड नोट में दलीप ने वह सब कुछ लिखा है, जिस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सुसाइड नोट में उसने लिखा, जिंदगी से बहुत परेशान हो गया हूं। जब मेरी शादी हुई थी सभी बहुत खुश थे, लेकिन मैं नहीं। पता नहीं था कि जिससे शादी कर रहा हूं, वह हमारे घर को बर्बाद कर देगी। रात प्रतिभा ने पवित्र रिश्ते को लेकर बेहद शर्मनाक आरोप लगाया। उसके सास ससुर ने भी इसी प्रकार के आरोप लगाए हैं। दोस्तों पता नहीं एक-एक दिन कैसे काट रहा था। प्रतिभा की वजह से मैं बहुत परेशान हो गया हूं। इसी के चलते प्रतिभा को खत्म कर रहा हूं और अपने आपको भी।

आगे लिखा मां, मामा के यहां गई हुई है। मैं अपने होशोहवास में प्रतिभा को और अपने को खत्म कर रहा हूं। मेरे बच्चे का नाम यश है और ये बच्चा मेरी मां को दिया जाए और हां मेरी मां और दोनों बहनों के आने तक मेरा अंतिम संस्कार न किया जाए। बता दें, जिन पवित्र रिश्तों का जिक्र दलीप ने सुसाइड नोट में किया है। लोकलाज के चलते उस रिश्ते का खुलासा नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं, दलीप ने आत्महत्या करने से पूर्व सुसाइड नोट को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगा दिया था। सुसाइड नोट में सबसे नीचे अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी लिखा था।

बताया गया है कि डेढ़ वर्ष पूर्व दलीप की शादी थाना कुतुबशेर के बेतिया गांव निवासी मौसम की बेटी प्रतिभा के साथ हुई थी। ग्रामीणों की मानें तो दलीप बेहद खुशमिजाज था। वो अपने पिता की मौत के बाद मां और पत्नी के साथ रहता था। उसकी दोनों बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है। लेकिन शादी के बाद से ही दलीप और उसकी पत्नी प्रतिभा के बीच अनबन रहने लगी थी। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली थी कि महिला ने जहर खा लिया है और उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर छानबीन में दलीप की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें पत्नी को मारकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+