Congress की अब Imran Masood ने बढ़ाई टेंशन, बोले- 'बीजेपी को सिर्फ सपा ही यूपी चुनाव में हरा सकती है'
Congress की अब Imran Masood ने बढ़ाई टेंशन, बोले- 'बीजेपी को सिर्फ सपा ही यूपी चुनाव में हरा सकती है'
सहारनपुर, 30 सितंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है, जिसकी तैयारियों में जुटी कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। तो वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली प्रभारी इमरान मसूद के एक बयान के बाद सूबे की सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, इमरान मसूद ने कहा है कि यूपी में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है जो बीजेपी को रोक सकती है।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद द्वारा दिए गए इस बयान के बाद उनकी सपा में जाने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। हालांकि, इमरान मसूद ने यह साफ कर दिया है कि उनकी निष्ठा कांग्रेस में हैं और विरोधी ऐसी बातें फैला रहे हैं। दरअसल, इमरान मसूद ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को समाजवादी पार्टी ही मात दे सकती है। सपा का वोट शेयर सबसे अधिक है। जिस कारण सपा की भुमिका भी बड़ी और सपा को सभी दलों को साथ लेकर चलना चाहिए।
इमरान मसूद से जब मीडिया द्वार यह पूछा गया कि यूपी में कांग्रेस प्रियंका गांधी के चेहरे पर चुनावी मैदान में है तो इस सवाल का भी इमरान ने चौंकाने वाला जवाब दिया। इमरान का कहना है प्रियंका गांधी यूपी में लगातार डेढ़ साल से जमीन पर रहकर जनता से उनका दुःख दर्द बांट रही हैं और मेहनत कर रही हैं, लेकिन फिर भी हमारे वोटरों का झुकाव कहीं और है। इसलिए सपा और कांग्रेस को एक होकर चुनाव लड़ना चाहिए।
चुनाव से पहले अचनाक इमरान मसूद के सुर बदलने के पीछे कयास लग रहे है कि इमरान मसूद जल्द कांग्रेस को अलविदा कह साइकिल की सियासी सवारी कर सकते है। हालांकि, इमरान मसूद ने इन सभी अटकलों को खारिज किया है। फिर भी उन्होंने कहा कि राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती।
जानिए इमरान मसूद का सियासी सफर
2007 में इमरान मसूद मुजफ्फराबाद विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुन गए थे। उन्होंने सपा के जगदीश सिंह राणा को हराया था। वह सहारनपुर नगर पालिका चेयरमैन पद का चुनाव भी जीत चुके हैं। 2012 में वह नकुड़ से विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। 2014 में उन्होंने सहारनपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। उसमें वह लगभग 4.10 लाख वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद वह 2017 के विधानसभा चुनाव में नकुड़ विधानसभा से मैदान में उतरे, लेकिन बीजेपी प्रत्याशी धर्म सिंह सैनी से लगभग 1300 वोट से हार गए। विधानसभा के साथ-साथ इमरान मसूद लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत अजमा चुके हैं। आपको बता दें 2014 और 2019 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार वह जीत नहीं सके।












Click it and Unblock the Notifications