वोट डालकर निकली महिला मतदान केंद्र पर बेहोश होकर गिरी, हुई मौत

Saharanpur news, सहारनपुर। सारे काम छोड दो, सबसे पहले वोट दो। निर्वाचन आयोग के इस स्लोगन पर कायम रहते हुए एक महिला वोट डालने के लिए अपने सारे काम छोड़ दिए। यह महिला दिनभर धूप में खड़ी रही। वौट डालने के लिए बूथ के अंदर पहुंची और वोट डालकर जैसे ही महिला बाहर निकली तो अचानक चक्कर खाकर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

धूप में लाइन में खड़ी रही

धूप में लाइन में खड़ी रही

हम बात कर रहे है सहारनपुर बेहट विधानसभा क्षेत्र के असगरपुर गांव की। यहां मतदान करने पहुंची 50 वर्षीय महिला वकीला ने कई घंटे कतार में लगकर अपना वोट डाला। घण्टों खड़ी ये महिला स्वस्थ नजर आ रही थी।

मतदान केंद्र पर चक्कर खाकर गिरी

मतदान केंद्र पर चक्कर खाकर गिरी

वोट को अहम बताते हुए घर के सभी काम छोड़ कर अपने ही गांव में बने मतदान स्थल पर अपना वोट डालने पहुंची थी। काफी देर तक खड़े रहने के बाद जब नम्बर आया तो इस महिला ने अपना वोट पूरी डाला और बाहर आ गई। जैसे ही महिला कक्ष से बाहर आई तो बेहोश होकर गिर गई।

परिवार में मचा कोहराम

परिवार में मचा कोहराम

तेज धूप और गर्मी के कारण बेहोश हुई महिला को पुलिसकर्मी गाड़ी में अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। अपनी मौत से पहले वोट कर ये महिला वोट की अहमियत बता गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+