Bundelkhand Ka Mausam: कोहरे के आगोश में 'सागर', कड़ाके की ठंड का दौर शुरू

सागर में हाड़कंपाने वाली सर्दी का दौर शुरु हो गया है। कड़ाके की ठिठुराने वाली सर्दी दो दिन से पड़ रही है। पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया है। उत्तर भारत की बर्फबारी और बर्फीली हवाओं का असर बुंदेलखंड सहित प्रदेश में दिख रहा है

Rahatgadh me Kohra

Bundelkhand Ka Mausam: बुंदेलखंड में नए साल का आगाज जोरदार ठंड से हुआ है। बर्फीली हवाओं और कोहरे के आगोश में पूरा इलाका डूबा हुआ है। सागर सहित बुंदेलखंड के सभी छह जिलों व आसपास के ग्वालियर, चंबल संभाग तक कोहरे की चादर बिछी हुई है। पारा 6 और 7 डिग्री के आसपास आ गया है। कोहरे का आलम यह है कि हाईवे पर सुबह आठ बजे तक विजिबिलिटी महज 50 मीटर भी नहीं रह गई थी।

Recommended Video

    Bundelkhand Ka Mausam: कोहरे के आगोश में 'सागर', कड़ाके की ठंड का दौर शुरू
    Chhatarpur me Kohra

    मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 15 जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसमें बुंदेलखंड के सभी छह जिले शामिल हैं। इन 6 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। सलाह दी गई है कि जब तक कोहरा रहे तब तक घर में या किसी सुरक्षित स्थान पर रहें। खुली हवा में ना जाएं। यह स्थिति 4 जनवरी तक रहेगी और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं हाईवे पर तो सुबह 6 से 8 बजे तक दृश्यता महज 20 मीटर के आसपास रह गई थी। आगामी तीन-चार दिन ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है।

    प्रदेश के 6 जिलों में घना कोहरे का अलर्ट, सतर्क रहने चेतावनी

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया जिलों में घना कोहरा रहेगा। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे की स्थिति में है यात्रा न करने की सलाह दी गई हैं सुबह की सैर पर न जाने और ठंड से बचने को कहा गया है। दूसरी ओर बुंदेलखंड में सागर, छतरपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ सहित सतना, रीवा, रायसेन एवं भोपाल जिलों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+