सागर: मोहल्ले में चल रहा था चकलाघर, 3 महिलाएं 6 पुरुषों के साथ कमरे घुसी तो लोगों ने उठाया यह कदम
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की मोतीनगर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार शाम बड़ा करीला के एक घर में दबिश दी तो वहां अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं।

नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
मोतीनगर पुलिस ने तीन महिलाओं व 6 पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घर में अनैतिक गतिविधियों की सूचनाएं मोहल्ले के लोग कई दिन से पुलिस थाने में दे रहे थे। पुलिस ने शिकायत की पुष्टि होने के बाद रविवार शाम घर पर दबिश दी और वहां से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

मोहल्ले लोगों ने की शिकायत
पुलिस के अनुसार बड़ा करीला में बसंती नाम की महिला के घर लगातार बाहरी महिलाओं, युवतियों और पुरुषों का आना-जाना लगा रहता था। आसपास रहने वाले लोगों ने घर में अनैतिक गतिविधियों की आशंका की सूचना मोतीनगर थाने को दी थी। शिकायत के बाद एएसपी राजेश व्यास, सीएसपी आरडी भारद्वाज के निर्देशन में मोतीनगर टीआई संगीता सिंह व महिला थाना प्रभारी नेहा सिंह गुर्जर की टीम बनाकर देह व्यापार के अड्डे पर दबिश की तैयारी की गई।

आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त
मोती नगर थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि टीम बनाने के बाद रविवार को मुखबिरों के माध्यम से घर में बाहरी महिलाओं-पुरुषों के होने की जानकारी जुटाई और खबर लगते ही दबिश दे दी। पुलिस टीम जब घर में घुसी तो कमरों में तीन महिलाएं छह पुरुषों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिली और इन कमरों में कई आपत्तिजनक सामग्री भी पाई गई। पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे से मिली महिला और युवकों को हिरासत में थाने लाकर पूछताछ की और उनके विरुद्ध देह व्यापार अधिनियम का अपराध दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications