‘रोज आते है तेरे जैसे छर्रे, जिस मंत्री को बुलाना है बुला ले', मरीज के परिजनों को डराते-धमकाते डॉक्टर का VIDEO
Sagar Vial News: सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। जहां दो डॉक्टर, मरीज के परिजनों के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे है। [वीडियो नीचे है]
आरोपी डॉक्टरों की पहचना बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के पीजी डॉक्टर केशव सेन और डॉक्टर सरमन पटेल के तौर पर हुई।वीडियो में डॉ. केशव पटेल मरीज के परिजन से तू-तड़ाक करके बात करते नजर आ रहे हैं।

मरीज के परिजन को हड़काते हुए कह रहा हैं कि तेरे जैसे छर्रे रोज भार्गव से लेकर सब मंत्रियों से फोन कराते हैं। नीचे रोज मंत्री आते हैं। कोई मंत्री कुछ नहीं कर सकता।
जब परिजन ने मना किया तो डॉक्टर सेन उनको वार्ड से भगाने की धमकी देने लगते हैं। परिजनों ने चुपके से डॉक्टरों के द्वारा बदतमीजी की करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद जिला प्रशासन और बीएमसी प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।
वायरल वीडियो सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग के वार्ड का बताया जा रहा है। इसमें किसी मरीज के परिजन अपने मरीज के बारे में डॉक्टर से जानकारी मांग रहे थे। लेकिन पीजी डॉक्टर सरमन पटेल परिजन से कह रहे हैं कि दिमाग तो है नहीं तुम लोगों में, कचरा भरा हुआ है। इसी दौरान सामने खड़े डॉक्टर केशव सेन ने कहा कि इन लोगों से बात करने की जरूरत नहीं है, परेशान करके रखा है इन लोगों ने! डॉक्टर केशव सेन मरीज के परिजन से तू-तड़ाक करके बात कर रहे थे, जिस पर लोगों ने उनसे तू-तड़ाक करके बात न करने के लिए मना किया की तो डॉक्टर केशव भड़क पड़े।
वहीं डॉक्टर रमेश पाण्डेय, डीन, बीएमसी सागर ने कहा कि बीएमसी के आर्थो विभाग में 2 पीजी डॉक्टरों द्वारा मरीज के परिजन से अभद्रता और मंत्रियों को लेकर आपत्तिजनक बात करने का वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। इस इस घटना में जांच कराई जा रही है। जनप्रतिनिधियों को लेकर इस तरह की टिप्पणी या कमेंट्स करना गलत है। दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications