Valentine Day: लट्ठों को तेल पिलाया, शिवसैनिकों की चेतावनी, जहां मिलेंगे बिट्टू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना..
शिवसेना ने वैलेंटाइन डे पर सार्वजनिक जगह प्यार की गलबहियां करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए डंडों को तेल पिलाया। शिवसेना नेता पप्पू तिवारी ने कहा कि आवेदन, निवेदन बहुत हो चुका है, अब सीधे दे दनादन होगा।

Valentine Day: दुनियाभर में प्यार के पर्व के रुप में 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन-डे पर सार्वजनिक स्थलों पर प्यार का इजहार करने वालों के खिलाफ शिव सैनिकों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सिविल लाइन में शिव सैनिकों ने लट्ठों को सरसों और चमेली का तेल पिलाकर अपने इरादों को जाहिर भी किया।

पाश्चात्य संस्कृति का पर्व वैलेंटाइन डे के खिलाफ शिवसैनिकों ने मोर्चा खोल दिया है। सिविल लाइन स्थित पहलवान बाबा मंदिर में शिव सैनिकों ने डंडों को तेल पिलाकर वैलेंटाइन-डे के लिए तैयार किया है। शिवसैनिकों ने जहां मिलेंगे बिट्टू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना.. के नारे लगाते हुए लट्ठों पर केसरिया रंग लगाकर पुजारी पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरसों का तेल पिलाया। अश्लीलता फैलाने वाले प्रेमी युगलों को सबक सिखाने का संकल्प लिया।
Recommended Video

अश्लीलता करते पकड़े गए तो मौके पर ही शादी करा देंगे
शिवसेना के उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि वैलेंटाइन-डे हमारे भारत की संस्कृति नहीं है। कुछ प्रेमी युगल भ्रमित हो गए हैं, भटक गए हैं जो वैलेंटाइन-डे की आड़ में अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं, उनको सबक सिखाने के लिए आज हमने लाठियों को सरसों का तेल पिलाया है। पप्पू तिवारी के अनुसार हमने होटल रेस्टोरेंट संचालकों को भी कड़ी शब्दों में चेतावनी दी है कि अश्लीलता फैलाने वाले किसी भी प्रेमी युगल को होटल रेस्टोरेंट में प्रवेश ना दें। चेतावनी के बाद भी अगर होटल रेस्टोरेंट प्रेमी युगल अनैतिक गतिविधि एवं अश्लीलता करते पकड़ा जाता है तो उसकी मौके पर शादी करा दी जाएगी और रेस्टोरेंट होटल में तोड़फोड़ जैसी कोई घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार वह स्वयं होगा।












Click it and Unblock the Notifications