MP election 2023: सुरखी से प्रत्याशी गोविंद राजपूत का बयान, कांग्रेस रच रही है षड्यंत्र, आचार संहिता का मामला
MP election sagar surkhi candidate: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ हैं। इस मामले में राजपूत ने बयान दिया कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच रही हैं। कानून अपना काम करेगा और दूध का दूध, पानी का पानी होगा।
सुरखी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि हमारे द्वारा आदर्श आचार संहिता का कोई उलंघन नही किया गया। उन्होंने कहा जिस वीडियो के आधार पर मेरे खिलाफ केस दर्ज कराया गया है, वह आचार संहिता लागू होने के पहले का हैं।

राजपूत ने सफाई दी है कि चुनाव घोषणा के पहले 'मैंने बोला था की जिस बूथ से हम प्रचंड मतों से विजय होंगे, वहा 25 लाख की विधायक निधि की राशि विकास कार्य करेंगे। लेकिन कांग्रेस उसे चुनाव के वक्त तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। राजपूत बोले कि जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी को आपार समर्थन मिल रहा हैं। जिसको वजह से कांग्रेस में घबराहट है और ऐसे षड्यंत्र रच रहे है। उधर कांग्रेस अपने बयान पर कायम हैं। कुछ नेता कह रहे है यदि राजपूत गलत नहीं है, तो उन्हें सफाई देने की जरुरत क्यों पड़ रही। कानून को अपना काम करने दीजिये और इंतजार कीजिए।
वायरल वीडियो की जांच के बाद अधिकारी द्वारा 23 अक्टूबर 2023 को पुलिस थाना राहतगढ़ में प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईमेल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा क्षेत्र सुरखी के प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में वॉट्सएप से प्राप्त वीडियो की जांच वीवीटी से करवाई गई और एआरओ से जांच प्रतिवेदन लिया गया। इस प्रतिवेदन के आधार पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होना पाया गया है, जिसपर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम - 1951 की धारा 123 और आईपीसी की धारा- 188 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications