Sagar News: ‘अब जिंदगी भर नहीं भूलेगा रंगदार बदमाश', सागर पुलिस ने जब सिखाया सबक हुआ ये हाल
Sagar news: मध्य प्रदेश के सागर में पुलिस ने एक शातिर बदमाश की पुलिस ने ऐसी अक्ल ठिकाने लगाईं, कि वो अब जिंदगी भर नहीं भूलेगा। जैसे ही दबोचा गया तो उसकी बदमाशी का रंग पल भर में उतर गया। अब आरोपी जेल की हवा खा रहा हैं।
दरअसल हनुमान टौरिया क्षेत्र में एक किराना व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दुकान में क्षेत्र का बदमाश उसकी दुकान में आकर अवैध वसूली करता हैं। रुपये न देने पर कट्टे दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देता हैं।
लंबे वक्त से आरोपी कई और दुकानदारों की नाक में दम किए थे। जब व्यापारी त्रस्त हो गए और आरोपी के खिलाफ लोगों ने शिकायत करने की हिम्मत जुटाई। एसपी अमित सांघी ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपी ने हाल ही में पीड़ित से पांच हजार रुपये की डिमांड की थी। आरोपी की तलाश में एक टीम गठित की गई, फिर निगरानी रखी जा रही थी।

इसी दौरान बदमाश एक और व्यापरी के पास पहुंचा, जहां रंगदारी मांग रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोंच लिया। थाने तक उसे जुलूस की शक्ल में ले जाया गया फिर पुलिस ने अपने तरीके से उसे सबक सिखाया। आरोपी को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया हैं।
इधर एसपी का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहे हैं। भय का वातावरण निर्मित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आदर्श आचार संहिता भी प्रभावशील हैं। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर प्रभावी कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications