Sagar news: बीना से हारने वाले BJP प्रत्याशी रो रहे अपना दुखड़ा, भीतरघात के लगाए आरोप
Sagar news: मध्य प्रदेश सागर जिले की 8 विधानसभा में सात विधानसभा पर भाजपा का परचम लहराया है, जिससे बीजेपी में चारो ओर खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
पिछले बार बीजेपी जिला की 6 विधानसभा क्षेत्र में काबिज थी और दो विधानसभा बंडा और देवरी में कांग्रेस पर इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला।

बीजेपी ने कांग्रेस के कब्जे वाली सीटो पर भले काबिज हो गई। पर वह अपने विधायक की सीट को नही बचा पाई जिससे बीना सीट जहा बीजेपी काबिज थी, वह कांग्रेस के खाते में चली गई ।
बीना में अपनी हार के बाद भाजपा प्रत्याशी महेश राय ने चुनाव में अपनी हार का कारण भाजपा सागर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित कई नेताओं को बताया है उन्होंने सर्वोदय चौराहा स्थित अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि महेश राय को हराने में अहम भूमिका भाजपा के ही नेताओं ने क्षड़यंत्र कर चुनाव हराया है,उन्होंने जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं पर भीतरघात का आरोप लगाया है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications