Sagar: दीपक जोशी के बाद अब सागर में पुराने भाजपाइयों का दर्द छलका, प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखा

भाजपा विधायक दीपक जोशी की बगावत के बाद सागर जिले में असंतोष नजर आ रहा है। भाजपा नेता मुकेश जैन ढाना ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा को पत्र लिखकर उपेक्षा और दर्द बताया हैं।

दीपक जोशी के बाद अब सागर में पुराने भाजपाईयों का दर्द निकला


मप्र में राजनीति में अब दलबदल की राजनीति जल्द ही दिखने वाली है। बीते रोज भाजपा विधायक दीपक जोशी के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद अब अन्य जिलों में पुराने व उपेक्षित भाजपाइयों का दर्द सामने आने लगा है। करीब 36 साल से भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे और करीब 20 साल से विधानसभा का टिकट मांग रहे मुकेश जैन ढाना ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सीधे तौर पर पत्र लिखकर अपनी और अपने जैसे उपेक्षित लोगों का दर्द बयां किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व जैन समाज सागर के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को एक पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि पार्टी के स्थापना काल से काम कर रहे पुराने कार्यकर्ताओं को पर्याप्त महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार उपेक्षा के कारण ही पुराने भाजपा कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने का गंभीर निर्णय ले रहा है, उन्होंने पूर्व मंत्री दीपक जोशी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि अपनी और अपने पिता की उपेक्षा से आहत जोशी ने अपने कठोर निर्णय से भाजपा के काम कर रहे नेताओं को आईना दिखा दिया। इसके बाद भी यदि भाजपा अपने पुराने कार्यकर्ताओं को महत्व देकर उनका सम्मान नहीं करती तो पार्टी को और खराब हालात से गुजरना पड़ सकता है, मुकेश जैन ढाना ने वर्षों से सत्ता और संगठन में काविज भाजपा नेताओं के स्थान पर नए लोगों को मौका देने का आग्रह किया है।

मुकेश जैन अकेले नहीं, पूर्व विधायक और दर्जनों पार्टी पदाधिकारी उपेक्षित

Recommended Video

    कौन हैं Deepak Joshi? जो CM रहे पिता की फोटो लेकर Congress ज्वाइन करने पहुंच गए | वनइंडिया हिंदी

    सागर ​और जिले में अकेले मुकेश जैन ढाना अकेले नहीं है जो उपेक्षित हैं, उनके अलावा सागर और जिले की विधानसभाओं के भाजपा से विधायक रहे पुराने और सीनियर नेता भी उपेक्षित हैं। यह सब भाजपा के अंदर उपजी गुटबाजी और सिंधिया खेमे के विधायकों के पार्टी में आने के बाद हुआ है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो वर्तमान में पार्टी के अंदर नई भाजपा और पुरानी भाजपा बन गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+