'सावधान..वो जनता के कपड़े फाड़ेंगे', MP सागर जिले में गरजे राजनाथ सिंह, इन दलों को बताया चुनावी चिड़िया
Rajnath Singh: मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ¨सह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये दोनों अभी एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में लगे हैं, यदि इनकी सरकार बन जाएगी तो यह जनता के कपड़े फाड़ेंगे। इसलिए इनसे बचकर रहने की जरूरत है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव के समय सपा (SP), बसपा (BSP), आप (AAP) मैदान में आ जाती हैं। यह चुनावी चिड़िया हैं। चुनाव आता है तो वह भी उड़कर आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 56 इंच का सीना है, वह कबूतर भी छोड़ते हैं और चीते भी। दुनिया के लोग चीते देखने के लिए आएंगे।
राजनाथ ने रविवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा, नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कर्रापुर, बंडा विधानसभा क्षेत्र के बरा चौराहा और बीना विधानसभा क्षेत्र के मंडीबामोरा में सभाओं को संबोधित किया।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications