प्रधानमंत्री खुली जीप में खड़े होकर जनता के बीच पहुंचे, मोदी-मोदी से गूंज उठा पंडाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के बीना में 49 हजार करोड़ के पेट्रोकेमिकल हब का भूमिपूजन करने पहुंचे हैं। वे 11.15 बजे सेना के विशेष हेलीकाप्टर से बीना पहुंचे। यहां वे खुली जीप में सवार होकर जनदर्शन करने निकले। ऐसा बहुत कम होता है कि पीएम खुली जीप में लाखों लोगों की भीड़ के बीच पहुंचे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बीना पहुंचते नए अंदाज में नजर आए। वे खुली जीप में सवार होकर हेलीपेड के पास से जनदर्शन के लिए निकले। उनके साथ मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी सवार थे। पीएम जहां से खुली जीप में निकले उसके दोनों तरफ लाखों की भीड़ मौजूद थी। सारा पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज रहा था। पीएम करीब 20 मिनट तक गाड़ी में सवार होकर जनता का अभिभादन करते रहे। वे कभी दाहिने ओर तो कभी बाएं तरफ तो कभी सामने की तरफ हाथ उठाकर जनता का अभिवादन कर रहे थे। बता दें कि पीएम मोदी सागर जिले के बीना में 49 हजार करोड़ के पेट्रोकेमिकल हब का भूमिपूजन करने आए हैं।









Click it and Unblock the Notifications