पेट्रोकेमिकल हब बनने के बाद विदेशों पर आश्रिता कम होगी, बीना में बोले पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीना में कहा कि बुंदेलखंड की धरती पर एक महीने में दूसरी दफा आने का सौभाग्य मिला है। पहले सागर में संत रविदास स्मारक का भूमिपूजन करने और अब बीना में रिफाइनरी के 49 हजार करोड़ के पेट्रोकेमिकल हब के शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। मैं शिवराज और सरकार का अभिनंदन करता हूं। आज बीना में मप्र के विकास को गति देने वाली कई परियोजनाओं के भूमिपूजन का अवसर मिला। ये परियोजनाएं इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई उर्जा देंगी। इन पर केंद्र सरकार 50 करोड़ से ज्यादा खर्च करने वाली है।

पीएम मोदी दिल्ली से विशेष विमान से भोपाल एयरपोर्ट आए। यहां से सेना के हेलीकॉप्टर से वे बीना के हड़कल गांव पहुंचे थे, यहां पेट्रोकेमिकल हब का उन्होंने शिलान्यास किया। इस मौके पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड की यह धरती वीरों की धरती है, शूरवीरों की धरती है। इस भूमि को बीना और बेतवा दोनों का आशीर्वाद मिलाा है। मुझे तो महीने भर में दूसरी बार सागर आकर आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला है। शिवराज जी और सरकार का अभिनंनद करता हूं कि मुझे यह अवसर दिया। पिछले महीने संत रविदास जी स्मारक का भूमिपूजन करने आया था। आज बीना में मप्र के विकास को गति देने वाली कई परियोजनाओं के भूमिपूजन का अवसर मिला। ये परियोजनाएं इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई उर्जा देंगी। इन पर केंद्र सरकार 50 करोड़ से ज्यादा खर्च करने वाली है। आप कल्पना कर सकते हैं 50 हजार करोड़ कितना होता है। हमारे देश के बहुत सारे राज्यों का साल का बजट भी इतना नहीं होता है, जितना आज एक ही कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है। ये दिखाता है कि मप्र के लिए हमारे संकल्प कितने बड़े हैं। ये सारे प्रोजेक्ट आने वाले समय में मप्र में हजारों हजार युवाओं को रोजगार देंगे। ये परियोजनाएं गरीब-मध्यमवगीय परिवारों के सपनों को साकार करेंगे।

पेट्रोकेमिकल हब के बाद आत्म निर्भरता बढ़ जाएगी, दूसरे देशों पर आश्रित नहीं रहना होगा
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमें आत्मनिर्भर रहना होगा। बाहर से हमें कम से कम चीजें मंगानी पड़े। हमें पेट्रोकेमिकल्स पर भी दूसरे देशों पर आश्रित रहना पड़ता हैं। आज जिसका शिलान्यास हुआ है वह ऐसी चीजों के निर्माण में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगा। बहुत से लोगों को यह मालूम ही नहीं होगा कि प्लास्टिक के पाइप, कुर्सी टेबल, नल, पेंट, कार का बम्पर, डेसबोर्ड, पैकिंग मटेरियल, मेडिकल उपकरण, ग्लूकोज की बोतल, कृषि उपकरण इन सभी में पेट्रोकेमिकल की भूमिका होती है। बीना में बनने वाला यह कॉप्लेक्स पूरे क्षेत्र को नई ऊंचाई पर ला देगा। यह मैं गारंटी देता हूं। यहां के किसानों, उद्ययमियों को तो मदद मिलेगी ही, मेरे नौजवानों को रोजगार मिलेगा। आज के भारत में मैन्युफैक्चिरिंग सेक्टर को जरूरत के अनुसार आधुनिक बनाना भी जरूरी हैं।
मंच से सारे इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट को नाम लेकर गिनाया
एमपी के 10 नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू किया गया है। सारे इकाइयों को पीएम मोदी ने एक-एक का नाम लेकर गिनाया। उन्होंने कहा कि ये मप्र की औद्योगिक ताकत को बढ़ाएगा। इसका सबको लाभ होगा, सभी की कमाई बढ़ेगी। सभी को ज्यादा से ज्यादा नए अवसर मिलेंगे। किसी भी देश या राज्य के विकास के लिए जरूरी है कि पूरी पारदर्शिता से शासन करें, भ्रष्टाचार पर लगाम कसी रहे।
कांग्रेस के शासन में मप्र की गिनती देश के सबसे खस्ताहाल प्रदेश में थी
मप्र में आज की पीढ़ी को याद नहीं होगा। जब मप्र की पहचान देश के सबसे खस्ताहाल राज्यों में हुआ करती थी। आजादी के बाद जिन्होंने लंबे समय तक एमपी में राज किया। उन्होंने भ्रष्टाचार और अपराध के सिवाए एमपी को कुछ भी नहीं दिया। वो जमाना था एमपी में अपराधियों का ही बोलवाला था। कानून व्यवस्था पर लोगों को भरोसा ही नहीं था। ऐसे में यहां उद्योग कैसे लगते, कोई व्यापारी यहां आने की हिम्मत कैसे करता। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने हमें, हमारे साथियों को सेवा का मौका दिया तो हमने पूरी इमानदारी से मप्र का भाग्य बदलने का प्रयास किया। भय से मुक्ति दिलाई, कानूनन व्यवस्था कायम कराई। पुराने लोगों को याद होगा। कांग्रेस ने कैसे इसी बुंदेलखंड को सड़क, बिजली, पानी से कैसे तरसा कर रख दिया था।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications