यूपी में रोका सागर जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर, सीएम के दखल के बाद निपटा मामला
सागर, 26 अप्रैल। देश में कोरोना वायरस बेकाबू हो चुका है। ऑक्सीजन की कमी से रोजाना बड़ी संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में ऑक्सीजन के टैंकरों को हाइजैक किया जा रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश में सामने आया है। यहां पर मध्य प्रदेश के सागर जा रहे ऑक्सीजन टैंकर को रोका गया है।

Recommended Video
जानकारी के अनुसार झारखंड के बोकारो स्थित प्लांट से ऑक्सीजन का टैंकर मध्य प्रदेश के सागर मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुआ था, जिसे रास्ते में रोक दिया गया बल्कि उसे सागर की बजाय यूपी के झांसी की ओर मोड़ दिया। टैंकर के चालक ने आरोप लगाया कि पुलिस कांस्टेबल टैंकर में घुस गए थे।
सूत्रों ने बताया कि ऑक्सीजन से भरा टैंकर नंबर यूपी 78 बीटी 5404 वाराणसी, मिर्जापुर, रीवा, कटनी और दमोह होते हुए सागर मेडिकल कॉलेज पहुंचना था, लेकिन शनिवार शाम उत्तर प्रदेश पुलिस ने वाराणसी में रोक दिया। रविवार सुबह इस बात की जानकारी सागर जिला कलेक्टर को लगी।
साथ ही पता चला कि कथित तौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सीनियर आईपीएस भी टैंकर का मार्ग बदलने में शामिल थे। सागर जिला कलेक्टर ने सागर रेंज आयुक्त व मुख्य सचिव को मामले से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री को सुबह 'अपहृत' टैंकर के बारे में भी पता चला। उसके बाद उच्च-स्तरीय संवाद शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। बाद में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजोरा को एक बयान जारी करना पड़ा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने टैंकर को मंजूरी दे दी है। एसीएस ने कहा कि सागर जा रहे टैंकर रोके जाने की खबरें तथ्यहीन हैं।












Click it and Unblock the Notifications