लाड़ली बहना में 1500 तो देंगे, पैसा आएगा तो और बढ़ाएंगे: सागर में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने बुंदेलखंड के सागर से विधानसभा चुनाव 2023 के कैंपेन की शुरूआत करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 1500 तो देंगे ही, जैसे-जैसा पैसा आएगा, इसको बढ़ाएंगे। उन्होंने 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली, सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम देने का वायदा किया।

लाड़ली बहना में 1500 तो देंगे, पैसा आएगा तो और बढ़ाएंगे: सागर में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि साल 2018 में मप्र में कमल नाथ की सरकार को जनता ने बहुमत दिया था, लेकिन ये लोग हमारे एमएलए को चोरी करके ले गए और आज अपनी हुकूमत चला रहे हैं। यह चोरी की सरकार है। उन्होंने कहा कि वे एकतरफ कहते हैं कि हम स्वच्छ राजनीति करते हैं दूसरी तरफ पैसे देकर लोगों को डराकर, ईडी, सीबीआई, बिजिलेंस का डर दिखाकर, लोगों में फूट डालकर अपनी हुकूमत चलाते हैं। मप्र में ये नाजायज हुकूमत बनी है। भाजपा के अनुसूचित जाति के वोटरों को साधने के लिए सागर में संत रविदास स्मारक निर्माण की काट के रूप में कांग्रेस सरकार आते ही सागर में संत रविदास विवि बनाने की खड़गे ने घोषणा की है।

Recommended Video

    लाड़ली बहना में 1500 तो देंगे, पैसा आएगा तो और बढ़ाएंगे: सागर में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
    लाड़ली बहना में 1500 तो देंगे, पैसा आएगा तो और बढ़ाएंगे: सागर में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस को गालियां दिए बगैर भोजन हजम नहीं होता
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदीजी को कांग्रेस को गालियां दिए बगैर भोजन नहीं पचता है। सुबह-शाम गालियां देते हैं। उनके सपने में भी राहुल गांधी आते हैं। खड़गे ने कहा कि हमने कुछ किया है, संविधान बचाकर रखा है, लोकतंत्र को बचाकर रखा, इसलिए तुम लोग आए हो! हम देश में आजादी लेकर आए थे। उस समय ये लोग पैदा भी नहीं हुए थे।

    कर्नाटक के एमएलए को मुंबई में रखा
    खड़गे ने आरोप लगाते हुए कहा कि जैसे मप्र में शिवराज सरकार बनी है, वैसे ही इन्होंने कनार्टक में सरकार बनाई थी। कर्नाटक में 16 एमएलए को मुंबई में रखके, मिनिस्टर बनाने का वायदा करके, सरकार बना ली थी। उन्होंने मणिपुर सहित अन्य राज्यों में इसी तरह सरकार बनाने के आरोप लगाए। खड़गे ने जनता से कहा कि ये चुनकर नहीं आते, इसलिए ये इस तरह सत्ता में आते हैं। ये आपको सोचाना है कि इनको दूर रखना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+