Sagar News: भारत विकसित संकल्प यात्रा में शिरकत करने सागर के राहतगढ़ पहुंचे राज्यपाल मंगुभाई पटेल
विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने सागर जिले के ग्राम भापेल में पहुंचे राज्यपाल मंगुभाई पटेल। उन्होंने सागर के भापेल आयोजित एक शिविर में कहा कि योजनाओं के माध्यम सरकार आपके द्वार पहुंचकर आपको लाभान्वित कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम भापेल आज गौरव महसूस कर रहा होगा जब पूरी सरकार ग्राम भापेल में आकर हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है।
राज्यपाल पटेल द्वारा कहा जाता कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अनेक क्रांतिकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जहा एक और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जहां पक्के मकान बनाये जा रहे हैं, वहीं गरीब व्यक्तियों को 5 साल तक का निःशुल्क इलाज आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कच्चे मकान में रहने में जो दर्द होता है, वह रहने वाला ही समझ सकता है। इसी प्रकार जब गरीब व्यक्ति पैसों के अभाव में इलाज नहीं करा पाता, इसकी पीड़ा वही समझता है। प्रधानमंत्री मोदी सभी लोगों की पीड़ा समझते हुए योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे है।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं, पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कार्यालयों में जाना पड़ता था, लेकिन अब संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिकारी स्वयं नागरिकों के पास पहुंच कर आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। सागर जिले में अब तक 345 ग्राम पंचायतों में विकसित यात्रा पहुंच चुकी है तथा हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ भी दिये जा रहे हैं।
साथ ही राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि दूर-दराज के नागरिकों को जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें योजनाओं का लाभ नही मिल पाता। इस यात्रा में प्रचार माध्यमों से पुलिस शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूर-दराज पात्र और जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंच रही है। योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के प्रयास किये जा रहें है। नागरिक इन्हें समझें और पात्रतानुसार लाभ उठाते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ें, सभी आगे बढ़ेंगे, तभी आर्थिक विकास होगा। इससे देश भी आगे बढ़ेगा और विकसित भारत का सपना साकार होगा।
गौरतलब बात है कि मध्यप्रदेश में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है जिसमे जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को जो किन्ही कारणों से शासन को योजनाओं से वंचित रह गए है उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
संवाद सूत्र, ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications