पूर्व CM दिग्विजय ने रक्षाबंधन पर अंजना अहिरवार की मां से बंधवाई राखी, दलित परिवार को दुख की घड़ी में दिया साथ

Rakshabandhan News: बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली अंजना अहिरवार की मां से रक्षाबंधन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ोदिया नौनागीर पहुंचकर राखी बंधवाई। इसके पहले, 2023 में अंजना के भाई नितिन अहिरवार को दबंगों ने बेरहमी से मार डाला था। इस दुखद घटना के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन का पर्व अहिरवार परिवार के साथ मनाने की बात कही थी।

इस बार भी पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़ोदिया नौनागीर पहुंचकर मृतक नितिन और अंजना की मां से रक्षाबंधन की राखी बंधवाई। उन्होंने अहिरवार परिवार को इस कठिन समय में ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद प्रदान करेंगे।

Digvijay Singh tied Rakhi to Anjana Ahirwar s mother on Rakshabandhan Dalit family

अंजना की संदिग्ध मौत और उसके भाई नितिन अहिरवार की हत्या की घटनाओं के बाद, दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन का पर्व अहिरवार परिवार के साथ मनाने का वादा किया था। इस साल भी उन्होंने अपने वादे को निभाया और परिवार को इस कठिन समय में अपना समर्थन प्रदान किया।

दिग्विजय सिंह ने इस अवसर पर कहा, "आज मैंने सागर जिले के सबसे प्रताड़ित दलित परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। खुरई तहसील के ग्राम बड़ोदिया नौनागिर में दबंगों ने अहिरवार परिवार का जीना मुश्किल कर रखा है। पिछले वर्ष नितिन अहिरवार की बेरहमी से हत्या की गई और इस वर्ष नितिन के चाचा की हत्या के साथ ही अंजना की संदिग्ध मौत हो गई। सत्ता पक्ष के नेताओं के समर्थन में दबंग बेखौफ होकर हत्याएं कर रहे हैं। कानून अंधा हो चुका है और गरीब, शोषित और वंचितों की न्याय की उम्मीद खत्म होती जा रही है।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से अत्याचार और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करता रहा हूँ और करता रहूँगा। मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आव्हान करता हूँ कि वे घर से निकलें और अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा सभी गरीब और मजबूर लोगों के हक की लड़ाई लड़ें। जनता की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है।"

दिग्विजय सिंह की इस संवेदनशीलता और समर्थन ने रक्षाबंधन के इस पर्व को और भी महत्वपूर्ण बना दिया और उनके द्वारा व्यक्त की गई चिंता ने सामाजिक न्याय की आवश्यकता को फिर से रेखांकित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+