Damoh विधानसभा में कांग्रेस 8, भाजपा 6 दफा काबिज हुई, दोनों के लिए 2023 में तगड़ी चुनौती
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट कभी कांग्रेस का गढ़ थी। पहली विधानसभा से लेकर 40 साल तक यहां कांग्रेस विधायक जीतते रहे, लेकिन 1990 में भाजपा के पूर्वमंत्री ने यह मिथक तोड़ा और वे लगातार 6 चुनाव जीतते रहे। 2018 तक भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली यह सीट अब कांग्रेस के पास है।

दमोह विधानसभा बुंदेलखंड की प्रमुख सीट रही है। यहां अब तक जनता ने कुल 16 विधानसभा चुनाव देखे हैं। मतदाताओं ने इसमें 8 दफा कांग्रेस, 6 बार भाजपा और 2 दफा निर्दलीय को मौका दिया है। भाजपा के सीनियर लीडर व पूर्व मंत्री जयंत मलैया इकलौते ऐसे हैं जो लगातार छह दफा यहां से विधायक रहे हैं। 30 साल तक उन्होंने इस सीट का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन साल 2018 में कांग्रेस ने उनको शिकस्त दी थी।
दमोह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 बुंदेलखंड की सबसे चर्चित सीटों में से एक रही है। भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने इसको कांग्रेस से छीनकर भाजपा का गढ़ बनाया था। यहां बीते 2021 उपचुनाव तक कुल 2 लाख 10 हजार 834 मतदाता थे। बता दें कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस के राहुल लोधी मलैया को शिकस्त देकर विधानसभा पहुंचे थे। बाद में वे सिंधिया के साथ भाजपा में चले गए। उपचुनाव में वे भाजपा के प्रत्याशी बने तो जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक अजय टंडन को विधायक चुन लिया। भाजपा यहां करीब 17 हजार से अधिक वोटों से हारी थी।
दमोह विधानसभा उपचुनाव की 2021 की स्थिति
कांग्रेस - अजय कुमार टण्डन 74,832 जीते
भाजपा - राहुल सिंह 57,735 हारे
दमोह में कुल वोटिंग 1,43,124
वोटरों की कुल संख्या 210834
दमोह विधानसभा सीट से अब तक कौन-कब विधायक बने
1951 हरिनारायण लक्ष्मीनारायण मराठी कांग्रेस
1957 हरिनारायण लक्ष्मीनारायण मराठी कांग्रेस
1962 आनंद कुमार निर्दलीय
1967 प्रभु नारायण टंडन कांग्रेस
1972 आनंद कुमार निर्दलीय
1977 प्रभु नारायण टंडन, कांग्रेस
1980 चंद्रनारायण रामधन, कांग्रेस
1985 मुकेश नायक कांग्रेस
1990 जयंत मलैया भाजपा
1993 जयंत मलैया भाजपा
1998 जयंत मलैया भाजपा
2003 जयंत मलैया भाजपा
2008 जयंत मलैया भाजपा
2013 जयंत मलैया भाजपा
2018 राहुल लोधी कांग्रेस
2021 अजय टंडन, कांग्रेस (उपचुनाव)












Click it and Unblock the Notifications