Digvijay Singh: मंत्री गोपाल भार्गव है 'महाबली’, ज्योति पटेल मामले में बोले- 'वैसे ही चुनाव जीत सकते थे'
Congress leader digvijay singh: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद प्रत्याशियों या उनके समर्थकों के साथ हुए घटनाक्रम सियासी गदर का रूप ले चुके हैं। एक दिन पहले दिग्विजय सिंह को खटिया की जगह पलंग की सहूलियत वाला मंत्री गोपाल भार्गव ने बयान दिया था। अब दिग्विजय सिंह ने भी उन्हें 'महाबली' कहककर फुलझड़ी छोड़ी।
कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल को जान से खत्म करने का प्रयास और गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाए। तो वहीं मंत्री गोपाल भार्गव ने कांग्रेस पर सियासी षड्यंत्र रचकर दंगा की साजिश रचने का आरोप लगाया।
छतरपुर राजनगर हत्याकांड के बाद दिग्विजय सिंह गढ़ाकोटा पहुंचे थे। जहां ज्योति पटेल मामले में उन्होंने कलेक्टर-एसपी से मुलाकात की। उनका कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ज्योति को इंसाफ दिलाकर रहेंगे।

वहीं गोपाल भार्गव को दिग्विजय सिंह ने महाबली बताया। कहा कि वो तो महाबली है। वैसे भी चुनाव जीत ही जाते, उनको ऐसा करने की क्या जरुरत थी। आपको बता दें कि ज्योति पटेल ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने गोपाल भार्गव पर भी आरोप लगाए थे।
इसके बाद जब कथित तौर पर हमले के मामले ने तूल पकड़ा तो गोपाल भार्गव ने भी अपने FB ऑफिशियल अकाउंट पर बयान जारी कर कांग्रेस पर पलटवार किया था। दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने का बड़ा दावा किया हैं। उन्होंने करीब 130 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई हैं।
दिग्विजय सुरखी के कांग्रेस नेता राजकुमार धनौरा से मुलाकात करने सेन्ट्रल जेल भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौजूदा मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी गोविंद राजपूत को लेकर भी बयान दिया। आरोप लगाया कि राजपूत ने धनौरा परिवार के साथ अन्याय किया हैं, लेकिन कांग्रेस इस परिवार के साथ है। न्याय के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications