Sagar: कलेक्टर-SP को ट्रैक्टर का सहारा, छोड़ना पड़ी कारें, पीएम PM की सभा स्थल का ट्रैक्टर से निरीक्षण
प्रधानमंत्री आगामी 14 सितंबर को सागर के बीना आ रहे हैं। शुक्रवार को कलेक्टर-एसपी व अन्य अधिकारियों को यहां ट्रैक्टर की सवारी करते हुए जाना पड़ा। दरअसल बारिश के कारण रिफाइनरी के पास सभा स्थल पर जाने वाले रास्ते पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया, जिस कारण गाड़ियां वहां तक नहीं जा सकती थीं।

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित बीना सभा की तैयारियों को लेकर आज सागर कलेक्टर और एसपी सभा स्थल का निरीक्षण ट्रैक्टर पर बैठकर किया। दरअसल पानी गिरने के कारण मिट्टी में फिसलन आने से पार्किंग क्षेत्र सहित कई जगह कार से पहुंच पाना संभव नही था जिसके चलते ट्रैक्टर का उपयोग किया गया।
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को सागर जिले के बीना के बीपीसीएल में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से होने वाले निवेश का भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीना आगमन की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा भी की है। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जिसकी तैयारियां पूरी हुई या नही इसकी जांच करने सागर कलेक्टर दीपक आर्य और एस पी अभिषेक तिवारी आज बीना पहुचें जहां पर आसपास की व्यवस्था को दुरुस्त करने ट्रैक्टर पर बैठकर निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।












Click it and Unblock the Notifications