'पद्मधारी नाग' के जोड़े ने घर में जमा रखा था डेरा, एक साथ 16 सपोलों का रेस्क्यू
स्पेक्टेकल कोबरा (Spectacle Cobra) अर्थात पद्मधारी कोबरा नाग कम ही दिखाई देता है। मध्य प्रदेश के सागर में झमाझम बारिश के दौरान एक घर में सांप दिखा था। जब सांप का रेस्क्यू करना शुरू किया तो सांप तो नहीं मिला, लेकिन छोटे-छोटे 16 पद्मधारी सांप के सपोले जरूर मिल गए। बताया जा रहा है कि यहां नाग-नागिन का जोड़ा होगा भी मौजूद होगा, जो फिलहाल रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

Recommended Video
स्नैक कैचर पवार ने बताया कि उन्हें लेहदरा नाका रोड पर पीतल फैक्टरी के पास राममंदिर के पास से सांप निकलने का फोन आया था। जब वे मौके पर पहुंचे तो राम मंदिर के पास श्यामसुंदर श्रीनिवास के यहां सांप होने की जानकारी दी गई। डर के मारे घर के लोग बाहर खड़े थे। जब सांप को तलाश करना प्रारंभ किया तो घर के एक कोने में से एक-दो नहीं पूरे 16 सांप के बच्चे निकले। सपालों को जब एक-एक कर रेस्क्यू कर डिब्बे में रखा तब वे गुस्से से फुफकार रहे थे।
स्पेक्टेकल कोबरा प्रजाति के सांप के बच्चे हैं
स्नैक कैचर लक्ष्मण पवार ने बताया कि पकड़े गए सभी 16 सपोले स्पेक्टेकल कोबरा प्रजाति के नाग के बच्चे हैं। रेस्क्यू के दौरान नाग-नागिन तो नहीं मिल सके, काफी तलाश किया, लेकिन ये सपोले ही मिल पाए हैं। यह काफी जहरीली प्रजाति के सांप हैं। स्पेक्टेकल कोबरा प्रजाति को पद्मधारी नाग भी कहा जाता है। इसके फन पर आगे पीछे एक आकृति बनी होती है, जिसे पद्म कहा जाता है। इस कारण लोग इसकी पूजा करते हैं। इसकी लम्बाई 4 से 4.5 फीट तक हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications