CM Shivraj ने बंजारे के कंधे पर हाथ रखा, समस्या सुनी, कलेक्टर से बोलेः ये भी इंसान हैं, सर्वे कर पट्टे दो
सागर जिले के बीना में ओलावृष्टि प्रभावितों से मिलने पहुंचे सीएम ने रिफायनरी के पाय खुले मैदान में तंबू लगाकर रह रहे बंजारों को जमीन का पट्टा देने का आश्वासन दिया है।

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बेघर बंजारों की बस्ती के बुजुर्ग के कंधे पर हाथ रखा, बोले चिंता मत करो, हम हैं। कलेक्टर से बोले ये भी इंसान हैं, जमीन का सर्वे करो, इनको मुख्यमंत्री योजना के तहत पट्टे दो। पानी में रिफायनरी से ऑयल आ रहा है। पानी की व्यवस्था भी कराओ।
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर जिले के बीना के रूसल्ला गांव में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां खेत में जाकर हाथों से गेंहू की बालियां तोड़कर देखी। जमीन में बैठकर नष्ट हुई फसलों का नजदीक से निरीक्षण किया। कई घोषणाएं कर जब वे वापस हैलीपेड पर पहुंचे तो यहां देहरी गांव के पास रिफायनरी के पास वाले बाहरी हिस्से में बंजारों की बस्ती के लोगों से मिले।
Recommended Video
बुजुर्गों ने बताया कि यहां करीब 50-60 साल से रह रहे हैं। जमीन और घर भी नहीं हैं। बंजारे तंबूनुमा मकानों में रहते हैं। पानी तक की व्यवस्था नहीं है। पानी में ऑयल की बदबू आती है। सीएम ने कंधे पर हाथ रखा, पूछा कितने घर हैं, बताया गया कि 51 परिवार मैदान में रहते हैं। सीएम ने कलेक्टर दीपक आर्य से कहा कि ये भी इंसान ही हैं, इनकी व्यवस्था करो। सर्वे कराकर इनको मुख्यमंत्री भूदान योजना के तहत पट्टे प्रदान करो। पानी के साथ ऑयल की बदबू रिफायनरी के कारण आ रही होगी, इसलिए पानी की भी व्यवस्था करो। कलेक्टर आर्य ने सीएम से कहा कि जल्द से जल्द सर्वे कर पट्टे वितरित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications