Sagar News: सेंट्रल यूनिवर्सिटी सागर में पीजी के लिए रिकॉर्ड 3 लाख 32 हजार पंजीयन
सेंट्रल विवि में पीजी के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के तहत डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि सागर में महज 1402 पीजी सीट्स के लिए 3 लाख 32 हजार 337 से अधिक आवेदन किए गए हैं। गुरुवार रात तक यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि सागर में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के तहत ऑनलाइन पंजीयन की तारीख बढ़ाई गई थी। गुरुवार को पंजीयन का आखिरी दिन है। पहले अंतिम तारीख 5 मई थी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने पंजीयन के लिए 11 मई को रात 9 बजे तक के लिए पंजीयन का एक और मौका देते हुए लिंक खोली है। फीस रात 11.59 बजे तक भरी जा सकेगी। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन में सुधार 12 और 13 मई को कर सकेंगे।
Recommended Video
विवि विभिन्न विभागों में पीजी के लिए कुल 1402 सीट्स हैं
विवि प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने बताया कि विवि में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की 1402 सीट हैं। यहां एडमिशन के लिए अभी तक 3 लाख 32 हजार 337 अभ्यर्थियों ने अन्य केंद्रीय विवि के साथ ही डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि का विकल्प भी चुना है। पिछले साल कुल 2 लाख 41 हजार 849 अभ्यर्थियों ने ही सागर विवि के लिए पंजीयन कराया था। इस हिसाब से देखा जाए तो अभी तक 80 हजार से अधिक विद्यार्थी बीते साल की तुलना में ज्यादा आवेदन कर चुके हैं। प्रो. दिवाकर के अनुसार पंजीयन क्लोज होने तक यह संख्या और बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications