ठगी का नया तरीकाः ATM में कार्ड फंसा, हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाया तो हो गई 51 हजार की ठगी

सागर में एसबीआई के एक एटीएम मशीन में ग्राहक का एटीएम कार्ड फंस गया, उसने मशीन पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाकर मदद मांगी तो उसके साथ 51 लाख की ठगी हो गई। दरअसल बदमाश ने हेल्पलाइन नंबर की जगह खुद का नंबर लिख दिया था।

कार्ड फंसने पर काॅल किया तो खाते से निकाले 51 हजार

ATM फ्रॉड को लेकर एक नया मामला सामने आया है। जिसमें अज्ञात बदमाश द्वारा पहले एटीएम मशीन पर हेल्पलाइन नंबर की जगह अपना मोबाइल नंबर चिपकाया गया और फिर जैसे ही मशीन में कार्ड फंसने की शिकायत मिली तो बदमाश ने शिकायतकर्ता से मशीन में ही कार्ड छोड़ने की बात कही और फिर बाद में एटीएम हासिल कर खाते से 51 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने मामले की शिकायत मकरोनिया थाना पुलिस और बैंक के अफसरों से की है, लेकिन अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया है।

आनंद नगर मकरोनिया निवासी 62 वर्षीय ब्रम्हतेज शर्मा ने 15 मार्च को वे अपनी पत्नी ऊषा शर्मा का एटीएम लेकर स्टेटमेंट निकालने के लिए रात 8.35 बजे एसबीआई के सुयश हॉस्पिटल के पास स्थित एटीएम में पहुंचे थे। जहां मशीन में एटीएम लगाकर उन्होंने स्टेटमेंट प्राप्त किया, लेकिन इसके बाद कार्ड मशीन में ही अटक गया। जिस पर उन्होंने मशीन पर लिखे टोल फ्री नंबर पर 9958031569 पर कॉल किया और अपनी समस्या बताई। जहां से एक व्यक्ति ने उनसे बात करते हुए कार्ड को मशीन में ही छोड़ने की बात कही और बताया कि सुबह इंजीनियर भेजकर आपका कार्ड निकलवा देंगे। जिसके बाद ब्रम्हतेज शर्मा एटीएम कार्ड मशीन में ही छोड़कर वहां से घर लौट गए। अगले दिन सुबह ब्रम्हतेज शर्मा ने स्टेट बैंक की ब्रांच में पहुंचकर अपने एटीएम के संबंध में पूछताछ की। जहां उन्हें पता चला कि न तो उनका एटीएम ब्लॉक किया गया

और न ही ब्रांच को ऐसी कोई शिकायत मिली है। इसके बाद उन्होंने जब बैंक से खाते की जानकारी ली तो सामने आया कि उनके ।ज्ड से 51 हजार रुपए की राशि निकाली गई है। जिसमें अज्ञात बदमाश द्वारा 15.15 हजार रुपए करके नकद 43 हजार रुपए और रिलाइंस कंपनी के शोरूम से 7 हजार 546 रुपए की शॉपिंग की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पहले ब्रम्हतेज शर्मा ने एटीएम ब्लॉक कराया और फिर मामले की शिकायत मकरोनिया थाने में की। वहीं एसपी कार्यालय पहुंचकर भी मामले की शिकायत की।

Recommended Video

    अब ATM से निकलेंगे सिक्के, जानें RBI की क्या है नई योजना और कैसे करेगी काम | वनइंडिया हिंदी

    ATM पहुंचे तो नंबर और कार्ड दोनों गायब मिले

    इतना ही नहीं खाते से 51 हजार रुपए निकलने की जानकारी मिलने के बाद जब ब्रम्हतेज शर्मा वापस आनंद नगर स्थित एटीएम में पहुंचे तो यहां न तो उनका एटीएम कार्ड था और न ही वह नंबर जिस पर उन्होंने कॉल किया था। इस घटना के बाद उन्हें पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम मशीन में टोल फ्री नंबर के नाम से अपना मोबाइल नंबर लिखा था और जब उन्होंने मामले की शिकायत की तो बदमाश ने उनके एटीएम से निकलने के बाद वारदात को अंजाम दिया।

    ATM पर नहीं था सुरक्षा गार्ड, CCTV से सामने आ सकता है बदमाश का चेहरा

    शिकायतकर्ता ब्रम्हतेज शर्मा ने बताया कि आनंद नगर स्थित एसबीआई के एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं रहता। जिसके कारण बदमाशों ने यहां वारदात करने का विचार बनाया। वहीं एटीएम मशीन के भीतर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाए तो मशीन में फंसे कार्ड को निकालते हुए बदमाश का चेहरा सामने आ सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+