MP महानगरों को पीछे छोड़ फ्री वाई-फाई देने वाला खुरई पहला और बांदरी दूसरा नगर बना
मध्य प्रदेश में कई शहरों में फ्री वाईफाई सेवा का दावा किया जाता है, लेकिन यह कुछ चुनिंदा इलाकों में ही मिलता है। जबकि सागर जिले में खुरई और बांदरी नगर को पूरी तरह से फ्री वाईफाई मिल रहा है। खुरई में बीते 24 अगस्त को विधिवत पब्लिक के लिए जियो की 5जी वाईफाई सेवा उपलब्ध करा दी गई थी, अब बांदरी नगर को रविवार से यह सेवा मिलने लगेगी।

बता दें कि खुरई विधानसभा मप्र के कद्दावर भाजपा नेता व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का विधानसभा क्षेत्र है। बीते 10 साल में खुरई में कई सराहनीय काम हुए हैं। इसमें फ्री वाई-फाई सेवा भी जुड़ गई है। इसके पहले खुरई में प्रदेश में सबसे ज्यादा 50 हजार से अधिक पीएम आवास निर्माण कराए जा चुके हैं।
छात्र-छात्राओं को 10 हजार का फोन खरीदने 5 हजार देंगे
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई नगर को फ्री-वाई फाई सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा था कि। नागरिकों, छात्र-छात्राओं को फ्री-वाई सेवा के माध्यम से अनलिमिटेड इंटरनेट उपलब्ध कराने वाला खुरई इस तरह की सेवा देने वाला देश का पहला नगर बन गया है और खुरई पहली नगर पालिका बन गई है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को 10 हजार की कीमत का मोबाइल फोन खरीदने के लिए 5 हजार रुपए देने की घोषणा भी की है।












Click it and Unblock the Notifications