Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सागर में दर्दनाक हादसा, शिवलिंग बना रहे बच्चों पर दीवार गिरने से 9 की मौत, CM यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

sagar News: सागर जिले के शाहपुर में आज सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई जिसमें शिवलिंग बनाते समय दीवार गिरने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई, चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ वहां पहुंची। तत्काल दीवार के मलबे को हटाने का काम शुरू हुआ और दीवार के नीचे दबे बच्चों को निकाला गया, जिनमें से 9 बच्चों की मौत हो गई। घटना में मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

9 children died due to wall collapse in Rahli Shahpur CM Yadav announced compensation

मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले के शाहपुर में स्तिथ हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे थे। इसी क्रम में रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ।

Recommended Video

    सागर में दर्दनाक हादसा, शिवलिंग बना रहे बच्चों पर दीवार गिरने से 9 की मौत

    ध्यान देने योग्य बात ये है कि रविवार की छुट्टी का दिन होने के कारण बच्चे भी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे थे, बच्चे जब शिवलिंग बना रहे थे तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद के कर्मचारी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान रहली विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंच गए।

    जिस मकान की दीवार गिरी है, वह मुलू कुशवाहा का है। यह मकान लगभग 50 साल पुराना है। सागर में लगातार हो रही बारिश के कारण मंदिर से लगी जमीन की मिट्टी भी धंस गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

    हादसे में जिनकी जान गई

    • ध्रुव, पिता: जगदीश यादव (12 वर्ष)
    • नितेश, पिता: कमलेश पटेल (13 वर्ष)
    • आशुतोष, पिता: मान सिंह प्रजापति (15 वर्ष)
    • प्रिंस, पिता: अशोक साहू (12 वर्ष)
    • पर्व, पिता: फूल कुमार विश्वकर्मा (10 वर्ष)
    • दिव्यांश, पिता: निलेश साहू (10 वर्ष)
    • देवराज, पिता: गोविंद साहू (8 वर्ष)
    • वंश, पिता: यशवंत लोधी (10 वर्ष)
    • हेमंत, पिता: भूरे (10 वर्ष)

    घायल हुए व्यक्ति

    • सुमित प्रजापति
    • खुशबू उर्फ खुशी पटवा

    CM ने किया मुआवजे का ऐलान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया उन्होंने कहा कि आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

    संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+