Rohtak: आरोपी कोच सुखविंद्र पर पुलिस ने रखा एक लाख का इनाम, मथुरा की नेशनल चैंपियन पूजा की भी गई थी जान
Rohtak News, रोहतक। पहलवानी के लिए मशहूर मेहर सिंह अखाड़े में शुक्रवार की देर रात हेड कोच मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी सहित पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले कोच सुखविंद्र सिंह को हरियाणा को मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया गया है। वहीं, उसे पांच राज्यों को पुलिस तलाशने में लगी है और उसके सिर पर एक लाख रुपए का इनाम भी पुलिस ने घोषित कर दिया है। जो भी सुखविंद्र सिंह की जानकारी देगा उसे इनाम की राशि दी जाएगी। बता दें कि इस हत्याकांड में मथुरा जिले की पहलवाना पूजा तोमर की भी मौत हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही पूजा के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

मेहर सिंह अखाड़े में शुक्रवार (12 फरवरी) की देर रात सुखविंद्र ने अखाड़े का संचालक सोनीपत के सरगथला गांव के रहने वाले मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी, रोहतक के मांडोठी गांव के रहने वाले कोच सतीश कुमार, गांव मोखरा के रहने वाले प्रदीप मलिक और उत्तर प्रदेश के मथुरा की महिला पहलवान पूजा हत्या कर दी। पूजा तोमर मूलरूप से मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव सिहोरा की रहने वाली थीं। वर्तमान में उनका परिवार मथुरा के लक्ष्मीनगर में रहता है। पूजा के पिता रामगोपाल और भाई विष्णु कपड़े की दुकान करते हैं।
पूजा के भाई विष्णु ने बताया कि एक बहन की शादी हो चुकी है। दूसरी बहन शीतल है। तीसरी बहन पूजा सबसे छोटी थी। बताया कि पूजा तोमर वर्ष 2014 से वर्ष 2020 तक 57 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिताओं में लगातार यूपी चैंपियन रह चुकी थी। वही वर्ष 2019 और वर्ष 2020 में इसी भार वर्ग में पूजा नेशनल चैंपियन भी रही। विष्णु ने बताया कि पूजा 26 जनवरी को मथुरा आई थी और कुछ दिन बाद फिर रोहतक के अखाड़े में चली गई थी। शुक्रवार शाम उन्हें फोन पर इस हत्याकांड की जानकारी मिली। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। पूजा के पिता रामगोपाल, भाई विष्णु और अन्य परिजन रोहतक रवाना हो गए। वहीं, मथुरा स्थित आवास पर पूजा की मां हेमलता और परिवार के अन्य सदस्य रह गए हैं। रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications